back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिषी प्रखंड की जीविका दीदीयों ने मास्क निर्माण कार्य लक्ष्य की पूरा

सहरसा,12 मई (हि.स.)। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से निबटने के लिए सरकार द्वारा लाकडाउन, वैक्सीनेशन तथा मुफ्त मास्क वितरण किया जा रहा है। जिले के महिषी जीविका दीदीयों ने मास्क निर्माण कार्य का लक्ष्य पूरा कर लिया गया । प्रखंड परियोजना प्रबंधक आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि महिषी प्रखंड में कुल 2 लाख 40 हजार मास्क निर्माण का लक्ष्य दिया गया था। जिसे 10 केन्द्र पर 145 दीदीयों ने दिन रात काम कर लक्ष्य को पूरा कर लिया।उन्होने बताया कि महिषी जीविका दीदीयों द्वारा मनरेगा तथा शिक्षा विभाग में मांग के अनुसार लगभग दो लाख मास्क और निर्माण किया जाएगा। बीडीओ विनय मोहन झा ने बताया कि महिषी प्रखंड के कुल 19 पंचायतो के लिए 2 लाख 40 हजार मास्क का वितरण किया जा रहा है ।जिसके अंतर्गत सभी परिवार को 6-6 अदद मास्क मुफ्त वितरण किया जाना है ।श्री ठाकुर ने बताया कि इस कोरोना काल में जहाँ लोगों के आय के साधन एवं आमदनी समाप्त हो गया है। वही जीविका समूह के माध्यम से दीदीयों ने मास्क निर्माण कर अच्छी आमदनी कर रही है। जिस माध्यम से अपने परिवार को भी सशक्त बना रही है । हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...