back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जन सुराज जिला कमिटी की बैठक में वार्ड और बूथ स्तर की कमिटी बनाने का हुआ निर्णय, संगठन विस्तार का काम जारी

Bihar News: प्रशांत किशोर की पदयात्रा नौ जिलों से गुजरते हुए फिलहाल सीतामढ़ी जिले में जारी है। जिन जिलों की पदयात्रा पूरी हो गई है वहां संगठन निर्माण और विस्तार का काम जारी है।

पूर्वी चंपारण, (हि.स.)। जन सुराज की जिला कार्यवाहक समिति की बैठक शनिवार को मोतिहारी में किया गया। इसकी जानकारी देते मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार ठाकुर ने बताया कि उक्त बैठक जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के निर्देश पर किया गया। जिसमें जन सुराज की सोच को गांव गांव में तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। वही इस मौके पर नये पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

प्रशांत किशोर की पदयात्रा फिलहाल सीतामढ़ी जिले में जारी

उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर की पदयात्रा नौ जिलों से गुजरते हुए फिलहाल सीतामढ़ी जिले में जारी है। जिन जिलों की पदयात्रा पूरी हो गई है वहां संगठन निर्माण और विस्तार का काम जारी है। इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण जिले में वार्ड कमिटी, बूथ कमिटी और पंचायत कमिटी बनाने का काम किया जा रहा है। सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रखंड कमिटियों को एक माह के भीतर वार्ड कमिटी, बूथ कमिटी एवं पंचायत कमिटी गठित कर जिला कार्यालय के साथ जोड़ने का निर्देश दिया गया।

बैठक में विपुल कुंवर के निधन पर मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

बैठक में केसरिया के जन सुराजी एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य विपुल कुंवर के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर सभी जन सुराजी साथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बैठक में चर्चा के दौरान सभी अनुमण्डलों में कमिटी तैयार करने के साथ ही प्रखण्डों एवं अनुमण्डलों में शीघ्र कार्यालय खोलने का भी निर्णय लिया गया।

संचालन महासचिव जयमंगल कुशवाहा ने किया

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीर प्रसाद महतो ने की जबकि संचालन महासचिव जयमंगल कुशवाहा ने किया। बैठक को मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार ठाकुर, संरक्षक मण्डल के संयोजक राजा राम सिंह कुशवाहा, राय सुन्दर देव शर्मा, सभापति अजय देव, अभियान समिति के संयोजक राणा रंजीत सिंह, उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ,जिला महिला अध्यक्ष विभा शर्मा, दिलीप कुमार,कृष्ण चन्द्र प्रसाद उर्फ क्रीम बाबू, मुन्ना सिंह, तारिक अनवर चंपारणी, सलोनी कुमारी, गुलशन बेगम, प्रवक्ता अजय आज़ाद, उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, विजय कुशवाहा,रुपम मिश्रा, महेश बैठा, जहांगीर आलम, कार्यालय प्रभारी अरुण तिवारी समेत अनेक नेताओं ने संबोधित किया। बैठक में सिकरहना अनुमंडल के मिडिया प्रभारी सह कार्यालय प्रभारी साहेब राज़ को बनाने की घोषणा की गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद...
spot_img

Latest Stories

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...