back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार चुनाव में 27, 95 और 178 वोटों पर पलटी किस्मत, एनडीए की बंपर जीत के पीछे करीबी मुकाबले रहे खास

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की इस जोरदार जीत ने साफ संदेश दिया है कि बिहार की जनता ने स्थिरता, सुशासन, नेतृत्व और गठबंधन की एकता पर भरोसा जताया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने इस बार ऐसा राजनीतिक परिदृश्य तैयार किया है, जिसने राज्य की सत्ता की दिशा बदल दी है। नतीजे लगभग साफ हैं, एनडीए 200 से अधिक सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर रही, जबकि महागठबंधन 50 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। यह अंतर बता रहा है कि राजनीतिक विचारधाराओं, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक शक्ति के बीच की खाई यहां कितनी बड़ी है।

एनडीए की इस जोरदार जीत ने साफ संदेश दिया है कि बिहार की जनता ने स्थिरता, सुशासन, नेतृत्व और गठबंधन की एकता पर भरोसा जताया है। दूसरी तरफ म महागठबंधन के कई दिग्गजों की हार इस बात को और मजबूत करती है कि जातिगत समीकरण और परंपरागत वोट बैंक अब अपने आप में निर्णायक नहीं रह गए हैं। मतदाता मुद्दों, स्थानीय छवि और अपेक्षाओं को लेकर पहले से कहीं अधिक सजग और निर्णायक स्‍थ‍िति में हैं।

करीबी मुकाबलों ने दिखाया राजनीतिक हवा का रुख

जहाँ समग्र वोटिंग पैटर्न एनडीए की ओर स्पष्ट झुकाव को दर्शाता है, वहीं धरातल पर कई सीटों पर मुकाबला इतना कड़ा रहा कि कुछ उम्मीदवारों की किस्मत चंद वोटों से तय हुई। ये सीटें बताती हैं कि भले ही समग्र तस्वीर एकतरफा हो, लेकिन स्थानीय स्तर पर मतदाता की सोच, प्रत्याशी की विश्वसनीयता और मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता निर्णायक कारक बनी हुई है। सबसे कम मार्जिन वाली सीट संदेश रही, जहाँ जेडीयू के रामचरण साह ने सिर्फ 27 वोट से जीत दर्ज की। उन्हें 80,598 वोट मिले, जबकि आरजेडी के दीपू सिंह 80,571 वोटों के साथ बेहद मामूली अंतर से हार गए। जनसुराज के उम्मीदवार राजीव रंजन राज को मिले 6,040 वोट भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाते दिखे। यहाँ जीत-हार का फासला इतना कम था कि देर रात तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी थी।

इसके बाद अगिआंव सीट भी बेहद चर्चित रही, जहाँ भाजपा के महेश पासवान ने सीपीआई(एमएल) के शिव प्रकाश रंजन को केवल 95 वोट से पराजित किया। महज कुछ बूथों की गिनती ने अंतिम नतीजे की दिशा तय की और दिखाया कि एनडीए की लहर के बीच भी वामपंथी दल मजबूत लड़ाई देने में सक्षम रहे हैं। तीसरा सबसे करीबी मुकाबला ढाका में देखने को मिला, जहाँ आरजेडी के फैसल रहमान ने 178 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार पवन कुमार जैसवाल को हराकर सीट बचाई। यह उन कुछ सीटों में से एक रही जहाँ महागठबंधन स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल रहा।

इसी तरह चनपटिया में कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक रंजन ने महज 602 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि बलरामपुर में एलजेपी (रामविलास) की संगीता देवी ने एआईएमआईएम के आदिल हुसैन को 389 वोटों से मात दी। बख्तियारपुर में एलजेपी (आर) के अरुण कुमार ने 981 वोटों से जीत हासिल की, जबकि बोधगया में आरजेडी के कुमार सर्वजीत ने 881 वोटों के अंतर से अपनी सीट बचाई।

फारबिसगंज में भी लड़ाई बेहद करीबी रही। कांग्रेस के मनोज विश्वास ने बीजेपी के विद्या सागर केशरी को सिर्फ 221 वोट से हराया। इन सभी सीटों पर मुकाबले ने यह स्पष्ट कर दिया कि कई क्षेत्रों में स्थानीय समीकरण और प्रत्याशी की लोकप्रियता एनडीए की हवा को आंशिक रूप से रोकने में सक्षम रही।

एनडीए की भारी जीत, लेकिन जमीनी स्तर पर मिश्रित संकेत

चुनाव के व्यापक नतीजों में भले ही एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला हो, लेकिन इन करीबी मुकाबलों ने यह भी संकेत दिया है कि कई क्षेत्रों में मतदाता ने शासन, विकास और स्थानीय मुद्दों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। एनडीए की व्यापक सफलता के बावजूद ये सीटें बताती हैं कि मतदाता की असंतुष्टि कुछ इलाकों में मजबूत रूप में मौजूद है और राजनीतिक दलों को उसे समझना होगा।

महागठबंधन के लिए यह परिणाम इस प्रक्रिया का संकेत है कि जमीन पर उनकी पकड़ कमजोर हो चुकी है और केवल बड़े मुद्दों या वैचारिक अपील से वे अब चुनाव मैदान में सफलता नहीं पा सकते। उन्हें स्थानीय नेतृत्व, संगठन और विश्वसनीय चेहरे तैयार करने होंगे। वहीं एनडीए के लिए यह परिणाम दोहरे संदेश लेकर आया है, एक तरफ जनादेश का जबरदस्त समर्थन है तो दूसरी तरफ चुनौतियों का संकेत भी दिखाई देते हैं, जोकि उन सीटों में छिपा है जहाँ मुकाबला बेहद करीबी रहा। अब आने वाले समय में सरकार को इन इलाकों में ज़्यादा ध्यान देने और मतदाताओं की नब्ज पहचानने की जरूरत होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जेल से बाहर आएंगे बाहुबली नेता अनंत सिंह, समर्थकों में जश्न का माहौल; कल मोकामा में करेंगे मंदिर में पूजा और रोडशो

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह आज...
spot_img

Latest Stories

Shiv Thakare शिव ठाकरे ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵