back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कितनी सरकारें आई गई, कोसी विस्थापित वहीं के वहीं

निर्मली,3 अप्रैल (हि. स.) । कोसी के गर्भ में बसे हजारों विस्थापित परिवारों को पुनर्वासित करने में सरकारी अब तक विफल हैं। पश्चमी कोसी बांध के किनारे और जहां-तहां बसे परिवारों को बसाया भी नहीं गया । वहां सरकारी सुविधाओं से भी ये लोग वंचित हैं। इन लोगों में आज भी कई ऐसे नाम हैं जिसका नाम बीपीएल परिवार के सर्वेक्षित सूची और मतदाता सूची में नाम तक शामिल नहीं हैं। विस्थापित परिवारों का कहना हैं कि 1947 के बाद कई सरकारें आई और गई लेकिन विस्थापन का दंश झेल रहे इन परिवारों की सुधि किसी ने नहीं ली । कमलपुर पंचायत के कोसी तटबंध के किनारे बसे किसुन देव राम,गंगा राम,कारी राम,मो मुस्ताक,डागमारा पंचायत के पिपराही कोसी बांध किनारे श्याम मुखिया, सुंदर कामत,नागेश्वर कामत,बच्चू मुखिया ,सत्य नारायण कामत आदि बताते हैं कि वे लोग बांध किनारे सरकारी भूमि पर वर्षों से बसे हुए हैं। उन लोगों ने कई बार अंचल,अनुमंडल से लेकर जिला कार्यालय तक पुर्नवास की मांग को लेकर आवेदन भी दिया लेकिन उनकी मांगों पर अब तक किसी ने ध्यान नही दिया । इन तीन पंचायत के हजारो परिवार आज भी स्थायी बसोबास का दर्द झेल रहा हैं। इस गरीब के लिए विधायक और सांसद भी उदासीन बने हुए हैं। दूसरी ओर सरकार ने कोसी के पश्चमी और पूर्वी तटबंध के बीच परिवारों के लिए 1985 में एक कोसी क्षेत्रीय विकास प्राधिकार का गठन तो कर दी परन्तु उसे पूर्णतः लागू नहीं कर पा सकी । कोसी क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के प्रथम अध्यक्ष स्व.लहटन चौधरी राजस्व मंत्री को बनाया गया था।जिनके कार्यकाल में कोसी के गर्व में बसे लोगों को सुविधा देने हेतु सर्वेक्षण कराया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई । कोसी के गर्व में कई धुरंधर राजनेता ने कोसी पर राजनीतिक किया लेकिन किसी ने अपने कार्यकाल में कोसी के गर्व में बसे लाखों लोगों के लिए विस्थापित होने के बाद उन्हें पुनर्वासित कराने का काम नहीं किया।आज भी कोसी के लोगों वही है जहाँ पहले थे। हिन्दुस्थान समाचार /सुनील/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵