back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शराब कारोबारी की गिरफ्तारी पर उसकी पत्नी ने किया हंगामा

भागलपुर, 12 मार्च (हि.स.)।जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र के पासी टोला में शुक्रवार को शराब का अवैध कारोबार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने गई पुलिस को आरोपी व्यक्ति की पत्नी और स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति को जीप में बैठाकर थाने ले जाने लगी तो उसकी पत्नी भी जीप पर लटक गई और गाड़ी पर अपना सर पटक कर पति को छोड़ने की मांग करने लगी। जिसके बाद पुलिस वालों ने महिला को किसी तरह से हटाया और हिरासत में लिए गए व्यक्ति को थाने ले गई। महिला का कहना था कि उसका पति निर्दोष है। फिर पुलिस उसे क्यों ले जा रही है। उल्लेखनीय है कि ईशाकचक पुलिस ने फांसी टोला के समीप से गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बीस बोतल विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के बाद पुलिस ने शराब के धंधे में लिप्त एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर के निशानदेही पर पुलिस ने आज पासी टोला से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसको लेकर उसकी पत्नी ने हंगामा किया। पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी ईशाकचक बिपिन बिहारी ने बताया कि होली को लेकर शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जिस क्रम में पुलिस को देर रात सफलता मिली है। वहीं पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर अन्य शराब माफियाओं का पता लगा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

Advertisementspot_img

Also Read:

हांगकांग में आग की लपटों ने मचाई दहशत! 7 बहुमंजिला इमारतों में भीषण आग, 44 की हुई मौत, 300 लोग लापता

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हांगकांग के ताईपो इलाके में कई बहुमंजिला इमारतों में भयंकर आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैल गई कि कुछ...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵