back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश वासियों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर , 24 घंटे रहेगी सेवा

पटना, 07 मई (हि.स.)।स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे कोरोनावायरस की दूसरी लहर में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं।लगातार बैठक और लोगों से अपील आजकल उनकी दिनचर्या बन गई है। इसी क्रम में उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री पांडेय ने शुक्रवार को ट्वीट कर लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसपर लोग 24 घंटे में कभी भी कॉल करके सहायता, सलाह या मदद मांग सकते हैं। मंत्री ने कहा, ‘मिलकर संग कोरोना से जीतेंगे जंग। कोविड-19 के संबंध में शिकायत/ सुझाव एवं परामर्श हेतु डायल करें- 1070 (24×7) कोविड- 19 हेल्पलाइन नंबर’। स्वास्थ्य मंत्री का दावा है कि यह नंबर 24 घंटे काम करेगा। मरीज या परिजन राज्य के किसी भी हिस्से से इस नंबर पर कॉल करके मदद मांग सकते हैं। इसके अलावा मंत्री ने मरीजों की मदद के लिए जिला स्तर पर बनाए गए हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘कोविड-19 की जांच एवं इलाज हेतु जिला स्तर पर उपलब्ध 24×7 मेडिकल हेल्पलाइन के माध्यम से सुविधा का लाभ उठाएं। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द/विभाकर

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵