grand-shobha-yatra-taken-out-on-bhagwat-katha
grand-shobha-yatra-taken-out-on-bhagwat-katha

भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

भागलपुर, 11 मार्च (हि.स.)।जिले के जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के श्री श्री 108 देशरी नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस कलश शोभायात्रा में 1001 महिलाओं ने जगदीशपुर स्थित शिवाला प्रांगण से कलश में जल भरकर कथा स्थल देसरी मंदिर के लिए प्रस्थान किया। शोभा यात्रा दौरान गाजे-बाजे के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि के मौके पर 12 मार्च से 18 मार्च 2021 तक वृंदावन से आए श्री हितेंद्र कृष्ण जी महाराज के द्वारा भागवत कथा की जाएगी। शोभा यात्रा के दौरान समिति के अध्यक्ष अवध बिहारी साह, कोषाध्यक्ष निरंजन विश्वास, सचिव राजशेखर विश्वास, भवानीपुर देसरी पंचायत के मुखिया अशोक कुमार साह, चांदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राजीव कुमार साह, चंद्रशेखर विश्वास, सुजीत मंडल, शिवनंदन विश्वास, श्याम सिंह, राज कुमार मंडल, भरोसी तांती, अशोक मंडल, अभय शंकर दुबे, वासुदेव शर्मा, नीरज निराला, अनंत कुमार राय, सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in