back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आधी आबादी की अस्मिता-आत्मविश्वास, स्वाभिमान और आत्मनिर्भर के लिए सरकार संकल्पित : उप मुख्यमंत्री

-तारकिशोर प्रसाद ने किया आह्वान, बिहार और देश के विकास में आधी आबादी की बड़ी भूमिका पटना, 09 मार्च (हि.स.)। बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि आधी आबादी की अस्मिता, आत्मविश्वास, स्वाभिमान और आत्मनिर्भर के लिए डबल इंजन की (बिहार- भारत) सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी नीतियों एवं मूल्यों के साथ समझौता नहीं किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के दिखाए मार्गों और मूल्यों पर चलकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के विकास को बहुआयामी स्वरूप देते हुए नई ऊंचाइयों पर प्रतिस्थापित किया है। इस यात्रा में हमारी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रही है। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में 2005 के बाद से लेकर आज तक महिलाओं की अस्मिता, आत्मविश्वास, स्वाभिमान और स्वालंबन के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित किया और उसे धरातल पर भी उतारा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना की शुरुआत की। इससे जहां एक ओर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में मदद मिली, वहीं दूसरी ओर बच्चियों के अंदर आत्मविश्वास पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत का आरक्षण और सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था कर महिलाओं को सफल, सक्षम और सशक्त बनाने का प्रयास हुआ है, जिसका सामाजिक स्तर पर स्पष्ट रूप से बदलाव दिख रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय पार्ट-1 में जहां हमने महिलाओं के आत्मविश्वास और समाज में बराबरी के लिए प्रयास किए वहीं, सात निश्चय पार्ट-2 में हमने महिला उद्यमिता और स्वालंबन को बढ़ावा देने के ठोस इंतजाम किए हैं। जीविका स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सांगठनिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने एवं स्वरोजगार के लिए बेहतर प्रयास हुए हैं। इसके अंतर्गत अब तक एक करोड़ 20 लाख 70 हजार परिवारों को कवर किया गया है। इससे उत्साहित होकर बिहार सरकार ने सात निश्चय पार्ट-2 में महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना लाई जा रही है। इसके तहत उद्यमों में परियोजना लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम पांच लाख रुपये तक का अनुदान और अधिकतम पांच लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण दिए जाने का प्रावधान है। बिहार सरकार ने अविवाहित महिलाओं को इंटर पास करने पर 25 हजार और स्नातक होने पर 50 हजार की सहायता राशि देने का प्रावधान किया है। उप मुख्यमंत्री ने भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आपने काफी लग्न एवं समर्पण के साथ काम किया है, जिसकी बदौलत भाजपा बिहार में 74 सीटों पर जीत हासिल कर मजबूती के साथ सरकार चला रही है। बिहार सरकार ने कन्याओं और महिलाओं में आत्मविश्वास एवं आत्म सम्मान जागृत करने के साथ उनके स्वावलंबन और रोजगार के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं। अवसर पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री रामप्रीत पासवान, महिला मोर्चा प्रदेश की अध्यक्ष लाजवंती झा, प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा, महिला मोर्चा प्रभारी निवेदिता सिंह और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ गोविन्द/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...