back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अन्याय के खतमें को धरती पर अवतरित होते हैं भगवान: गोखलेश शास्त्री

नवादा 9 मार्च (हि स)। प्रसिद्ध कथा वाचक धार्मिक पंडित स्वामी गोखले जी महाराज ने कहा है कि अन्याय व अत्याचार के नाश के लिए ही पृथ्वी पर भगवान अवतार लेते हैं। वे मंगलवार को नवादा जिले के काशीचक प्रखंड के भट्टा गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ में प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जब-जब धर्म की हानि होती है,अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान मानव शरीर धारण कर आताताइयों व अन्याय के नाश के लिए पृथ्वी पर अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि द्वापर काल में जब कंस सहित कई राक्षसों का आतंक पृथ्वी पर बढ़ गया था, आम लोगों का जीना दुश्वार हो गया था ।तभी भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लिया ।कन्स सहित सभी राक्षसों का वध कर उन्होंने धरा धाम पर शांति स्थापित कर स्वर्ग सिधार गए । उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कर्म की प्रधानता पर बल दिया है। सही मायने में जीवन में जो भी है इंसान का कर्म फल ही है ।उन्होंने कहा कि यहां तक कि सुख-दुख भी किसी भी इंसान के कर्मों का ही फल है । गोखलेश शास्त्री ने संगीतमय प्रवचन करते हुए कहा कि समाज के एक – एक लोगों को अन्याय व अत्याचार के विरुद्ध शंखनाद करनी चाहिए। ताकि पृथ्वी पर शांति स्थापित हो सके । हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ और शंकर जिन्हें हम अनेक नामों से जानते हैं। भगवान हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵