back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रीराम जानकी गोकुल सिंह ठाकुर बाड़ी प्रांगण में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

पूर्णिया 14 मार्च (हि. स.)। पूर्णिया सामाजिक संस्था एनर्जी टिक फाउंडेशन के तत्वाधान में रविवार को राम जानकी गोकुल सिंह ठाकुर बाड़ी प्रांगण में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। बता दे कि करोना काल “लॉकडाउन” में करीब 3 महीने तक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन संस्थान के द्वारा किया गया था, किंतु कड़ाके की ठंड की वजह से कुछ दिनों के लिए इसे स्थगित कर दिया गया था। इधर पिछले 4 सप्ताह से फिर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न रोगों से ग्रसित करीब 33 रोगियों की जांच डॉक्टर पीके ठाकुर ने की । जनता को इस बात के लिए बराबर जागरूक रहने का डॉक्टर ठाकुर ने संदेश दिया कि अभी करोना समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाये, सेनीटाइजर का इस्तेमाल करें और 2 गज की दूरी बनाए रखें, क्योंकि एक बार फिर से कोरोना देश में वापस आ चुका है। इसलिए उससे सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि स्वदेशी वैक्सीन आ चुका है। देश के वैज्ञानिक, डॉक्टर, नर्स, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सहित अनेकों बुजुर्गों ने भी अब तक वैक्सीन ले रहे है। इसलिए निसंकोच होकर आप खुद वैक्सीन ले और दूसरे को भी लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा किसी प्रकार के अफवाह से बचे। हिन्दुस्थान सामाचार /नन्दकिशोर/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵