back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के तहत बेगूसराय के चार पैक्सों को मिला ट्रैक्टर

बेगूसराय, 05 जून (हि.स.)। बिहार सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के तहत जिले के चार पैक्सों को ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया है। शनिवार को जिला मुख्यालय के गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने गौड़ा-एक (तेघड़ा), साफापुर (मटिहानी), बसही (चेरिया बरियारपुर) एवं सकरवासा पैक्स (चेरिया बरियारपुर) के अध्यक्षों को कृषि यंत्र स्वरूप एक-एक ट्रैक्टर प्रदान किया। इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी वीरेंद्र शर्मा, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी भुवन कुमार, सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार एवं संबंधित प्रखंडों के सहकारिता पदाधिकारी मौजूद थे। डीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कृषि यांत्रिकीकरण को बढ़ावा देने एवं लघु तथा सीमांत कृषकों तक कृषि यांत्रिकीकरण का लाभ पहुंचा कर कृषि उपज में वृद्धि तथा कृषकों के आय को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के तहत आज जिले के चार पैक्सों के अध्यक्षों को कृषि यंत्र स्वरूप एक-एक ट्रैक्टर की आपूर्ति की गई। यह सभी ट्रैक्टर्स 50 पीटीओ क्षमता की हैं, जिनका बाजार मूल्य लगभग आठ लाख रूपये है, जबकि सभी समितियों का निविदत्त मूल्य करीब 4.42 लाख रूपये हैं। डीएम ने बताया कि योजना के तहत प्रथम चरण में जिले के 30 पैक्सों का चयन जिलास्तरीय समन्वय समिति द्वारा किया गया है। वर्तमान में 26 पैक्सों की निविदाएं सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए आपूर्तिकर्ता का निर्धारण किया गया तथा संबंधित समितियों द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से आपूर्तिकर्ताओं को क्रय आदेश निर्गत किया गया है। योजना के तहत पैक्सों में कृषि संयंत्र बैंक स्थापित करने के उद्देश्य से प्रति पैक्स 15 लाख रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है। जिसमें से 50 प्रतिशत राशि अनुदान तथा शेष राशि ऋण के रूप में दी जाती है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵