back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुखद : भाजपा के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, नीतीश और लालू से रहा गहरा नाता

भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी का कैंसर की वजह से निधन हो गया। उन्होंने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन हो गया। उनको कैंसर की बीमारी हो गई थी। उन्होंने 72 साल की उम्र में आखरी सांस ली है। उन्होंने पिछले महीने से राजनीति को अलविदा कहा था। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने अस्वस्थ होने की जानकारी दी।

बिहार की राजनीति में जाना माना नाम रहे

सुशील मोदी बिहार की राजनीति में जाना माना नाम है। सुशील मोदी जेपी आंदोलन से अपना पहचान बनाने में कामयाब हुए थे। वे शुरुआत से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हुए थे। उन्होंने 1971 में छात्र राजनीति नेता बनने का सफर शुरु किया। उन्होंने उसके बाद बिहार में बड़े नेता के तौर पर अपनी पहचान बनाया था। उन्होंने 1990 में चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने राजनीति में अपना स्तर लगातार बढ़ाया था।

बिहार में लहराया जीत का परचम

लोकसभा चुनाव में 2004 के दरान सुशील कुमाल मोदी ने भागलपुर से सांसद बनकर जीत का परचम लहराया। उन्होंने 2005 में संसद सदस्यया से इस्तीफा दिया था। इसके बाद बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद भी संभाला था।

बिहार के वित्त मंत्री का भी संभाला पद

सुशील कुमार मोदी 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक बिहार के वित्त मंत्री का पद संभाल चुके हैं। इसके बाद उनको राज्यसभा जाने का भी मौका मिला। माना जा रहा था कि इस बार नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के पीछे सुशील मोदी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

अनुष्का यादव को हुई बेटी, तेज प्रताप यादव को BJP की बधाई, लखेंद्र पासवान ने तंज भी कसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विधानसभा परिसर में शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) को बीजेपी नेता और नीतीश सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान ने मीडिया से बात...
spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...