back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाढ़ और सूखे को लेकर सीएम नीतीश ने जिला अधिकारियों के साथ की बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार गर्मी को देखते हुए जहां भी पानी की सुविधा पूर्णरूपेण नहीं है उसे दुरुस्त की जाएगी।

भागलपुर, एजेंसी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं बाढ़ और सुखाड़ ग्रस्त क्षेत्रों के कई पदाधिकारी के बीच वर्चुअल बैठक की। जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। उधर भागलपुर के समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में भी जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक के अलावा कई पदाधिकारियों के बीच इस पर चर्चा हुई।

चौक एवं हाट बाजार में भी मुसाफिरों के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी

भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार गर्मी को देखते हुए जहां भी पानी की सुविधा पूर्णरूपेण नहीं है उसे दुरुस्त की जाएगी। भागलपुर शहर में 51 पानी के टैंकर है। जिसमें छह ही उपयोग में आ रहे हैं। सबको दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए हर चौक चौराहे एवं हाट बाजार में भी मुसाफिरों के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी। जहां चापाकल में पानी नहीं आ रहे है, उसे भी जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा।

तपती गर्मी के चलते स्कूल की टाईमिंग को कम किया गया

जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों को तपती गर्मी से राहत देते हुए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने स्कूली बच्चों के लिए स्कूल के समय में परिवर्तन करते हुए कहा कि पहले विद्यालय 11:45 बजे तक चलती थी। अब 10:45 बजे तक ही चलेगी। जिससे बच्चे आराम से घर पहुंच सकें। चाहे वह सरकारी विद्यालय हो या फिर निजी विद्यालय।

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...