back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनटीपीसी बरौनी में शुरू हो गया सीआईएसएफ का अग्निशमन शाखा

बेगूसराय, 14 जून (हि.स.)। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) के बरौनी इकाई में भी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अग्निशमन शाखा की शुरुआत हो गई। इसके लिए सोमवार को एनटीपीसी बरौनी थर्मल पावर स्टेशन परिसर में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अग्निशमन शाखा का अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। जहां कि मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक (पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय, पटना) पदमानंद ठाकुर एवं एनटीपीसी बरौनी के परियोजना प्रमुख आर.के. राऊत ने संयुक्तरूप से शिलापट्ट का अनावरण करने के बाद अग्निशमन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का समापन अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया। परियोजना प्रमुख ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अग्निशमन शाखा का अधिष्ठापन भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है। सीआईएसएफ अग्निशमन सेवा शाखा के औपचारिक रूप से प्रभाव में आने से बरौनी थर्मल पॉवर स्टेशन की सुरक्षा में एक अमूलचूूक वृद्धि हुई है। इस अवसर पर एनटीपीसी के महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) पी.बी. प्रसाद, महाप्रबंधक (परियोजना) जी.एल. त्रिपाठी, आईओसीएल के समादेष्टा रवीश कुमार सिंह, सीआईएसएफ बरौनी के डीसी पुरुषोत्तम मल्लिक, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) शशि शेखर, सुरक्षा विभाग प्रमुख देवेन्द्र कुमार समेत एनटीपीसी तथा सीआईएसएफ के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

संसद की सुरक्षा में सेंध! पेड़ पर चढ़ा युवक, दीवार फांदी और पहुंच गया गरुड़ द्वार तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की सर्वोच्च विधायिका संसद की सुरक्षा में शुक्रवार सुबह उस समय भारी सेंध लग गई, जब एक संदिग्ध युवक पेड़...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...