back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

रेलवे के अनुसार आग की घटना को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया

पटना, हिन्दुस्थान समाचार। बिहार के दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565) के एक बोगी में शनिवार को आग लग गयी। सूचना मिलते ही लोक पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। यात्री ट्रेन रुकते ही नीचे उतरने लगे। हालांकि, हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। जांच में पता चला कि बोगी के बाइंडिंग ब्रेक में आग लगी थी। इस कारण तेज धुंआ उठने लगा।

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग

रेलवे के अनुसार आग की घटना को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यात्रियों ने भी आग पर नियंत्रण होने के बाद राहत की सांस ली। बताया गया है कि समस्तीपुर रेलखंड पर हायाघाट-थलवारा स्टेशन के पास बिहार जनसंपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन की स्लीपर क्लास बोगी एस 2 से धुंआ निकलने लगा। यात्रियों को लगा की ट्रेन आग लग गयी है। इसकी जानकारी मिलते ही लोक पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग पर काबू पा लिया गया और पूरी तरह जांच-पड़ताल के बाद ट्रेन रवाना हुई।

Advertisementspot_img

Also Read:

Nitish Kumar Resign: बिहार में सियासी हलचल तेज: नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, नए CM को लेकर सस्पेंस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद...
spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵