back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कार्यपालक सहायको ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन

मोतिहारी, 23 मार्च (हि. स.)। शहर के कचहरी चौक पर नासीर खान की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ जिला इकाई ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के नौवें दिन का शुभारंभ किया। नासीर खान व उपस्थित कार्यपालक सहायकों ने अर्द्धनग्न प्रदर्शन कर सरकार के संविदा नीति और कार्यपालक सहायकों के प्रति दोहरी नीति पर विरोध प्रदर्शन किया। जो कचहरी चौक से मीना बाजार गांधी चौक होते हुए छतौनी चौक, बरियारपुर चौक होते हुए धरना स्थल पर अर्द्धनग्न प्रदर्शन समाप्त हुई। धरना प्रदर्शन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ पूर्वी चंपारण के संयोजक हरिनारायण सिंह सहित दर्जनों संघ के अधिकारी ने भाग लिया। संघ के जिला सचिव सुशील कुमार ने बताया कि हमारी लड़ाई बेल्ट्रान से या उसके डाटा इंट्री ऑपरेटर से नहीं है। हमारी लड़ाई सरकार की दोहरी नीति से है,जो कार्यपालक सहायक और डेटा इंट्री ऑपरेटर को लड़ाने का काम कर रही है। सरकार की नीति तब स्पष्ट कही जा सकती है जब सरकार बेल्ट्रान के ऑपरेटर को BPSM में मर्ज कर दे। सरकार की छवि तब धूमिल हुई जब स्वास्थ्य विभाग के सहायक को हटाकर प्राइवेट कंपनी के आदमी को बहाल कर दिया गया। ओमप्रकाश शर्मा ने सभा को संचालन करते हुए बताया कि हम सभी 24 मार्च को राज्य संघ के आह्वान पर विधानसभा का घेराव करेंगे। सरकार द्वारा हमारी मांगे नहीं मानी गयी तो हम सभी आमरण अनशन पर भी बैठेंगे। हिन्दुस्थान समाचार / राजेश/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...