नवादा 12 जून (हि.स.)।डीएम यशपाल मीणा ने भूमि विवाद को खत्म कराने के उद्देश्य से शनिवार को उग्रवाद प्रभावित इलाके के थाने सिरदला में पुलिस व सिविल अधिकारियों के साथ बैठक कर भूमि विवाद निपटारे का सख्त आदेश दिया। डीएम ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी मिलकर अन्य अधिकारियों के सहयोग से इलाके की भूमि विवाद खात्मे की पहल करेंगे । जरूरत होगी तो उच्च अधिकारी भी उनकी मदद के लिए हर पल तैयार है । इस कदर सजगता से प्रयास करने के बाद भूमि विवाद का निपटारा सतही स्तर पर निश्चित होगा। उन्होंने प्रखंड स्तर के अधिकारियों को सजगता से काम करने के निर्देश देते हुए कहा है कि सरकारी निर्देशों के अनुसार शत-प्रतिशत काम करें। तभी भूमि विवाद का निपटारा संभव है। रजौली पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया। साथही चाइल्ड वार्ड का उद्घाटन करते हुए बच्चों स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखकर बेहतर काम करने के निर्देश दिए। भूमि विवाद के मामले में सिरदला प्रखंड में नक्सल थाना में जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के साथ स्थानीय अधिकारियों की टीम उपस्थित थे। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद से संबंधित 107 एवं 144 की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 144 का भौतिक सत्यापन का फोटोग्राफ्स सहित प्रतिवेदन भेजे। पंचायत स्तर पर भूमि विवाद से संबंधित मामले को गंभीरता से ले । प्रथम , द्वितीय सुनवाई के बाद दोनों पक्षो का सीसीए का प्रस्ताव भेजें। सरकारी जमीन को लेकर कोई अतिक्रमण से संबंधित मामले को स्थानीय स्तर पर ही आपसी समझौता के माध्यम से सुलह कराएं।ताकि दोनो पक्षों के बीच आपसी तनाव एवं मनमुटाव उत्पन्न ना हो । इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी रजौली – चंद्रशेखर आजाद, , प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी , थानाअध्यक्ष आदि उपस्थित थे । हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन




