back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीएम ने पटना-बक्सर फोरलेन के निर्माण कार्य का लिया जायजा,अधिकारियों को दिए कई निर्देश

आरा,18 मई(हि.स.)। भोजपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने मंगलवार को पटना बक्सर फोर लेन के चल रहे निर्माण कार्य का गीधा, बायपास और कायमनगर में पहुंचकर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान पीएनसी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष सिंह,लायजिनिंग मैनेजर,सदर सीओ सहित कई अधिकारी मौजूद थे। पथ निर्माण हेतु अधिग्रहित क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले गीधा स्कूल के पीछे की संरचना को हटाने हेतु नियमानुसार नोटिस निर्गत करने का निदेश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भोजपुर को दिया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पथ निर्माण अधिग्रहित क्षेत्र गीधा में स्थित मंदिर और कायमनगर में स्थित मजार को दूसरे जगह शिफ्ट करने के लिए नया संरचना खड़ा करने का नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश एनएचआई के अधिकारियों,कोइलवर सीओ और जिला भू अर्जन पदाधिकारी को दिया। गीधा स्थित वियाडा के जमीन पर स्थित संरचना को नियमानुसार हटाते हुए वहा पर कार्य तीब्र गति से कराने का निदेश एनएचएआई एवं अंचलाधिकारी, कोईलवर को दिया गया। एनएचआई के अधिकारियों को गीधा क्षेत्र अंतर्गत आरिवाल का कार्य शीघ्र पूरा करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गीधा में सड़क निर्माण के लिए दिए गए जमीन के बदले राशि के भुगतान में हुई देर को देखते हुए जिला भू अर्जन पदाधिकारी को तुरन्त रैयतों की संरचना एवं बकाए भुगतान का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने यह आदेश इसलिए दिया है कि रैयतों के भुगतान को लेकर कोई अड़चन नही आये और सड़क निर्माण में किसी तरह की बाधा भी न आ सके। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵