back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कई थानाध्यक्ष व पदाधिकारियों को डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिया कई निर्देश

बगहा,23 जून (हि.स.)। बगहा अनुमंडल के कई थानाध्यक्ष व पदाधिकारियों के साथ पश्चिम चम्पारण जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुधवार को कई दिशा निर्देश दिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रखंड बगहा एक के बिश्वान केंद्र में आयोजित की गई थी। जिसमें डीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से थानाधक्षों और पदाधिकारियों को निर्देश दिया, कि क्राइम कंट्रोल ,लोक शिकायत निवारण से संबंधित मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करें।साथ ही कब्रिस्तान की घेराबंदी, भूमि विवाद संबंधित मामले, शराब व्यापारियों खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार करना, प्रत्येक शनिवार को होने वाले जनता दरबार, बालू खनन, वाहन ओवर लोडिंग, एससी एसटी ममले, महिला थाना में दर्ज मामले आदि को लेकर डीएम ने निर्देश दिया। इन सभी मामलों को पुलिस प्रशासन और अंचल द्वारा जल्द से जल्द निष्पादन करें। साथ ही क्राइम कंट्रोल भूमि विवाद और बालू खनन मामले में वैसे लोगों को चिन्हित कर उन पर पुलिस प्रशासन द्वारा विभागीय कार्रवाई करने की बात कही। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्रों में बताए गए सभी बिंदुओं पर तुरंत कार्रवाई करें। जिससे आम लोगों को राहत मिल सके व उपद्रवी ,शराब माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सके। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बगहा थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ,प्रशिक्षु डीएसपी राहुल सिंह, पटखौली थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद यादव, महिला थाना अध्यक्ष अमित कुमार पांडे, नौरंगिया थाना अध्यक्ष विनय मिश्रा, भैरोगंज थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार, लौकरिया थानाध्यक्ष राजकुमार एससी एसटी थानाध्यक्ष राकेश कुमार, चौतरवा थानाध्यक्ष आदि के साथ अंचल एक के सर्किल इंस्पेक्टर छोटटू उड़ाव, अंचल प्रधान लिपिक राजीव रंजन आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में गांधी मैदान थाने के SHO सस्पेंड, लापरवाही के चलते गिरी गाज

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार के पटना में चर्चित बिजनेसमैन गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में गांधी मैदान थाने के SHO राजेश कुमार पर...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...