back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जिला पदाधिकारी ने पिपरासी प्रखंड अंतर्गत 141 भूमिहीन रैयतों को सौंपा बंदोबस्ती पर्चा

-1027 बंदोबस्ती पर्चा का हुआ वितरण बगहा, 19 फरवरी(हि.स.)।जिला के अंतिम छोर पर अवस्थित पिपरासी प्रखंड परिसर में सेमरा, लबेदाहा एवं डुमरी पंचायतों के भूमिहीन रैयतों के बीच कुल-141बंदोबस्ती पर्चा का वितरण आज शुक्रवार को जिला पदाधिकारी पश्चिमी चम्पारण ने किया है। बंदोबस्ती पर्चा प्राप्त करने वालों में जरीना देवी, मुन्नी खातून, राधिका देवी, मीना देवी, गीता देवी, रामचंद्र राम, चम्पा देवी, सोना देवी, दरोगा राम, मुन्ना गोड़, विनोद गोड़, रमेश बिन आदि रैयतों के नाम शामिल हैं। राजस्व शिविर में लाभुक रैयतों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज इस सुदूरवर्ती इलाके में बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, सुदूरवर्ती समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन, अनुमंडल प्रशासन, प्रखंड/अंचल प्रशासन कृतसंकल्पित है। सभी योग्य व्यक्तियों को विभिन्न लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी चम्पारण जिले को विकास के पथ पर तीव्र गति से ले जाने हेतु सभी को समन्वित प्रयास करना होगा। इस कार्य में आम जनमानस का सहयोग भी अपेक्षित है। आप सभी के प्रयास से पश्चिमी चम्पारण को बेमिसाल जिला बनाना है। साथ ही आने वाली पीढ़ी के लिए भी बेहतर कार्य करना है ताकि भविष्य में उनको परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए सभी संकल्प लें तथा इस दिशा में अपना बहुमूल्य योगदान दें। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 को चुनौती के रूप में लेते हुए सरकार, जिला प्रशासन द्वारा इसकी रोकथाम हेतु बेहतर कार्य किया गया है। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए अब स्वदेशी वैक्सीन आ गयी है और यह पूर्णरूपेण सुरक्षित है। प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर तथा अन्य फ्रंटलाइन वर्कर को टीका दिया गया है। यह टीका पूरी तरह सेफ है। जब आपकी बारी आएगी तो सभी टीका अवश्य लेंगे। साथ ही सभी को कोविड-19 प्रोटोकॉल यथा आपस में 02 गज की दूरी, चेहरे पर मास्क अथवा फेस कवर अनिवार्य रूप से पहने। अपने हाथों सहित आसपास के परिवेश को अच्छे तरीके से साफ करते रहें। अपर समाहर्त्ता, नंद किशोर साह ने कहा कि जिला पदाधिकारी के निदेश के आलोक में आज समूचे जिले में भूमिहीन रैयतों के बीच बंदोबस्त पर्चा का वितरण कराया जा रहा है। जिले के अन्य भूमिहीन रैयतों के बीच भी बंदोबस्ती पर्चा का वितरण कराया जाएगा। इस हेतु प्रत्येक माह में सभी प्रखंड परिसरों में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दी जाने वाली भूमि की जमाबंदी करा दी गयी है। सभी रैयत अविलंब लगान की रसीद कटा लेंगे। इस संदर्भ में किसी भी रैयत को कोई परेशानी हो तो तुरंत संबंधित कार्यालय में संपर्क करेंगे।इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, पश्चिमी चम्पारण, निदेशक, डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बगहा, बीडीओ, सीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद तिवारी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵