district-bjp-condolences-on-untimely-demise-of-dr-dk-jha
district-bjp-condolences-on-untimely-demise-of-dr-dk-jha

शिक्षाविद डॉ. डी के झा के असामयिक निधन पर जिला भाजपा ने शोक संवेदना व्यक्त किया

दरभंगा, 16 मई (हि.स.)। शिक्षाविद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ डी के झा की कोरोना से असामयिक निधन की खबर से शोक की लहर है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से भाजपा परिवार में एक स्थान रिक्त हो गया। जिसकी भरपाई अब सम्भव नहीं है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, पूर्व विधायक सुनील चौधरी, धर्मशीला गुप्ता, विवेकानंद पासवान, ज्योति कृष्ण झा लवली, सुजीत मल्लीक, अजय पासवान, अभय झा, अमलेश झा, प्रेम कुमार रिंकु, राहुल झा, ध्रुव मंडल, कन्हाई पासवान, लक्ष्मी साह, संजीव साह, राजेश रंजन इत्यादि शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in