disaster-department-held-review-meeting-with-officials-of-flood-affected-areas
disaster-department-held-review-meeting-with-officials-of-flood-affected-areas

आपदा विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्राें के अधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक

गोपालगंज,23 जून (हि.स.)। बाढ़ की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत मिलनी शुरू हो गई है।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाढ़ का पानी धीरे धीरे उतरने लगा हैं। वहीं गंडक के जलस्तर में कमी आई है। जिससे गंडक नदी का जलस्तर काफी नीचे आ गया है। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि जिले के छह प्रखंडों के 42 गांव बाढ़ में डूबे, जबकि 16,035 लोग बाढ़ से प्रभावित। जिला प्रशासन के द्वारा छह सरकारी और दस प्राइवेट नाव परिचालन करने की बात बताई गई है। बुधवार को आपदा राहत की बैठक में अपर समाहार्ता सह डीडीसी वीरेन्द्र कुमार एवं जिला आपदा पदाधिकारी जावेद शम्स ने बताया कि जैसे जैसे पानी का जल स्तर घट रहा है।बाढ़ से प्रभावित लोग अपने घर लौटने लगे है। 55 सौ लोग अपने अपने घर चले गए है। बाकी उच्चे स्थान स्थान पर रह रहे है। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि एकाएक नेपाल में हुई अधिक बारिश के कारण गंडक नदी में आई पानी के कारण तटबंध के नीचे रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया है।जिसका आंकलन स्थानीय सीओ और राजस्व कर्मचारी से कराया जा रहा है।अभी तक बाढ़ से प्रभावित 168 लोगों ने अपना निबंधन कराया है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों से अभी तक पांच हजार 120 लोगों को निकाला गया है। निबंधित लोगों को राहत कैंप में रखा जा रहा है। जिन्हें खाने की व्यवस्था किया गया है। गंडक नदी के जलस्तर में कमी हाने के बाद 42 गांवों के प्रभावित होने का दावा किया है।हालांकि गैर सरकारी आंकड़ों के अनुसार 50 गांवों से अधिक है और की 20 हजार से अधिक की आबादी सीधे तौर पर बाढ़ से प्रभावित हुई है। हिन्दुस्थान समाचार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in