छपरा, 15 मार्च (हि.स.)। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार शर्मा को एसीएमओ का अतिरिक्त प्रभार सोमवार को सौंपा गया। इस आशय का आदेश सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार ने जारी किया है। स्वास्थ सेवाओं को बेहतर बनाने तथा आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से सिविल सर्जन ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कई विभागों के इंचार्ज को विभिन्न विभागों रिक्त पड़े पदों का प्रभार सौंपा है। एसएनसीयू के इंचार्ज डॉक्टर चंदेश्वर प्रसाद सिंह को जिला यक्ष्मा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एनआरसी में प्रतिनियुक्त सोनपुर अनुमंडल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ ब्रजेश कुमार को सदर अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ रत्नेश्वर प्रसाद सिंह को एनसीडीओ (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज ऑफिसर) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रिविलगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डॉ राकेश कुमार को सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार / गुड्डू




