back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव व अन्य मांगों को लेकर कोपरिया स्टेशन पर धरना

सहरसा,13 मार्च (हि.स.)।सहरसा-मानसी रेलखंड के कोपरिया स्टेशन पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने चार सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना दिया।धरना का नेतृत्व सलखुआ प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश विजय ने किया। मांगों के समर्थन में एक शिष्टमंडल ने स्टेशन मास्टर मनोज कुमार को ज्ञापन दिया। स्टेशन मास्टर ने शिष्टमंडल से कहा की आपकी मांगों को मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर को भेज दिया जायेगा। धरनार्थियों ने गाड़ी संख्यां-13205/13206 अप/डाउन जनहित एक्सप्रेस, गाड़ी संख्यां-03163/03164 व 03169/03170 अप/डाउन हाटे बाजारे एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव कोपरिया स्टेशन पर करने,स्टेशन प्लेटफार्म का उंचीकरण व सौन्द्रीयकरण करने, स्टेशन पर टिकट आरक्षण काउंटर का निर्माण, स्टेशन माल गोदाम पर रैक पॉइंट बनाने की मांग की। धरना को संबोधित कर मिथिलेश विजय ने कहा की कोपरिया रेल स्टेशन पांच प्रखंड सलखुआ, बनमा ईटहरी,सोनवर्षाराज, बेलदौर व चौथम क्षेत्र के करीब एक लाख आबादी से जुड़ा हुआ है।उक्त क्षेत्र के लोगों के जीविकोपार्जन का एक मात्र साधन रेल रहने के बावजूद सभी ट्रेनों के ठहराव कोपरिया स्टेशन पर नही होना अत्यंत दुःखद है। रैक पॉइंट नही रहने के कारण कोसी पीड़ित क्षेत्र के हजारों किसानों को कड़ी मेहनत से उपजाई गई मक्का का उचित मूल्य नही मिल पाता है। मजबूरन किसानों को अपना अनाज कम कीमत पर गांव में ही बिक्री कर देना पड़ता है। जबकि कोसी क्षेत्र को मक्का व दूध का हब कहा जाता है।उक्त दोनों सामानों को ट्रेन के माध्यम से बाहर भेज देने पर अच्छा लाभ प्राप्त होने से इंकार नही किया जा सकता है। धरनार्थियों ने धमकी देकर कहा है की अगर हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नही किया गया तो एक माह बाद कोपरिया स्टेशन पर रेल का चक्का जाम करने को हमलोग बाध्य हो जायेगें। धरना को सलखुआ प्रखंड उप प्रमुख इन्द्रदेव यादव,देवेंद्र यादव,अरुण कुमार यादव,बाल कृष्ण भगत,सुभाष यादव,श्याम यादव,नाथो यादव,शिव कुमार,मनोज शर्मा,जवाहर शर्मा, रामचंद्र शर्मा, विनोद यादव,अशोक यादव,भूलो साह,खगेश यादव,उदय यादव,सुरेश साह,ललनिया यादव,सुरेन्द्र यादव आदि ने संबोधित किया। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵