back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं ने जमकर चढ़ाया चढ़ावा

कटिहार, 13 मार्च (हि.स.)।कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अवस्थित मिनी बाबा-धाम के नाम से मशहूर बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि मेले के अवसर पर चांदी के चढ़े आभूषणों के अलावा दानपात्र व चंदे के रूप में कुल 02 लाख 99 हजार 035 रुपये नगद प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में जलाभिषेक को लेकर यहां हर साल बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, नेपाल भूटान सहित कई देशों से कांवरियों की टोली आती है। गोरखनाथ धाम कमिटी के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह व सचिव धर्मेंद्र कुमार यादव ने शनिवार को बताया कि इस बार महाशिवरात्रि के अवसर पर दानपेटी से नगद 1,27,680 रुपये, मेला दुकानदारों से 1,71,355 रुपये चंदा के रूप में प्राप्त हुआ। अक्षय सिंह ने बताया कि मंदिर में दान स्वरूप चांदी के आभूषणों में चांदी के त्रिशूल 03 पीस, आंख 02 तथा चांदी के छोटे छोटे टुकड़ों से बना हुआ 11 आभूषण मंदिर में दान स्वरूप प्राप्त हुआ। हिन्दुस्थान समाचार/विनोद

Advertisementspot_img

Also Read:

जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा ऐलान, इलाज में कोई आर्थिक परेशानी न हो, अफसरों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...