back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीपीएससी परीक्षा के प्रश्नपत्र ऑनलाइन करने की मांग

खगड़िया, 13 जून (हि.स.)।बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के पुराने प्रश्न पत्र आयोग के वेबसाइट पर उपलब्ध कराने की मांग खगड़िया के एक सूचना अधिकार कार्यकर्ता ने बीपीएससी के अध्यक्ष और संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देकर की है। ज्ञापन की प्रति ई-मेल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सामान्य प्रशासन विभाग को भी भेजा गया है। ज्ञापन में लिखा है कि बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट यूजर फ्रेंडली नहीं है। वेबसाइट को आसानी से उपयोग के लायक बनाया जाय। वेबसाइट पर विभिन्न परीक्षाओं के पुराने प्रश्न पत्र उपलब्ध कराये जाएं तथा माॅडल उत्तर एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जैसा कि संघ लोकसेवा आयोग के वेबसाइट पर देखा जा सकता है। मध्य प्रदेश और राजस्थान लोक सेवा आयोग सहित अन्य आयोग ने पुराने प्रश्न पत्र वेबसाइट पर डाल रखे हैं तो फिर बिहार लोक सेवा आयोग पीछे क्यों है? ज्ञापन में आयोग के अध्यक्ष आरके महाजन और संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार से अनुरोध किया है कि जनहित में अविलंब बीपीएससी द्वारा पूर्व में आयोजित सभी परीक्षाओं के पुराने प्रश्न पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए। सूचना अधिकार कानून के तहत भी ऐसा करना जरूरी है। आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने ज्ञापन के अनुरूप कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। इसी तरह केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय सहित बिहार के सभी विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर सभी पाठ्यक्रमों और विषयों के पुराने प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया है ताकि कोरोना काल में छात्रों को अपनी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी में सहुलियत हो। हिन्दुस्थान समाचार/अजिताभ

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵