back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोइनुल हक़ स्टेडियम में 500 बेड का कोविड केअर सेंटर बनाने की मांग

पटना, 26 अप्रैल (हि.स.)।आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलू कुमार प्रकाश ने कहा है कि राजधानी पटना में तेजी से बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए एम्स पटना, पीएमसीएच और एनएमसीएच जैसे बड़े कोविड अस्पतालों में अबिलम्ब बेड बढ़ाने की आवश्यकता है। बबलू ने सोमवार को यहां बिहार में डॉक्टरों औऱ पारा मेडिकल स्टाफ के खाली पदों को भरने के इस निर्णय का स्वागत किया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि सरकार, पटना के राजेन्द्र नगर स्थित खाली पड़े मोइनुल हक़ स्टेडियम, परिसर में 500 बेड का कोविड केअर सेंटर का निर्माण कर कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए इस्तेमाल करे। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में सीआरपीएफ की 131 बटालियन की कैंप थी। जिसमें करीब 600 से अधिक जवान रहा करते थे। सीआरपीएफ कैंप को यहां से दूसरे जगह शिफ्ट कर दिया गया है और अब पूरा परिसर खाली हो चुका है। जिसका इस्तेमाल कोविड मरीजो के इलाज के लिए किया जा सकता है। बबलू ने पटना में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाई जाए क्योंकि सरकारी व निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵