congress-picket-about-farmers-movement
congress-picket-about-farmers-movement

कांग्रेस का किसान आंदोलन को लेकर धरना

गया, 25 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश पर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक,एन एस यू आई, महिला कांग्रेस,किसान कांग्रेस सहित सभी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय गांधी मैदान गेट नंबर 05 के समीप गुरुवार को धरना का आयोजन किया गया। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि किसान विरोधी कानून के खिलाफ देश के अन्नदाता किसान विगत चार महीने से राष्ट्रव्यापी आंदोलन चला रहे है। जिसका कांग्रेस पार्टी साथ दे रही है। धरना को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवेक्षक पूर्व विधायक विनय वर्मा, वसी अख्तर एवं अभिजीत सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के नेतृत्व में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में किसान सत्याग्रह यात्रा आयोजित होने के बाद आंदोलन को तीव्र गति देने हेतु जिला एवं प्रखंड मुख्यालय पर धरना आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी का नारा * ना डरेंगे, ना पीछे हटेंगे, किसान विरोधी कानून को वापस कराने के लिए लड़ेंगे * नारे को जन- जन तक पहुंचाना है। अखिलल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि चार महीने के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में तीन सौ से ज्यादा किसान अपने प्राण की आहुति दे चुके है।जिन्हें केंद्र की गूंगी-बहरी मोदी सरकार श्रद्धांजलि देना भी मुनासिब नहीं समझा।परंतु कांग्रेस पार्टी मृतक किसानों के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। नेताओ ने बेतहाशा मंहगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी, निजीकरण, आदि का एक स्वर में विरोध किया। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in