सहरसा,10 अप्रैल (हि.स.)।कोशी प्रमंडल, सहरसा के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक डॉ तकीउद्दीन अहमद का शुक्रवार को पटना में इलाज के क्रम में निधन हो गया ।उनके आकस्मिक निधन पर आयुक्त कार्यालय,सहरसा में शनिवार को शोक सभा आयुक्त के सचिव पुरूषोत्तम पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर आयुक्त के सचिव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ तकीउद्दीन अहमद के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है । कोशी प्रमंडल परिवार दुःख की इस घडी में उनके मर्माहत शोक संतप्त परिवार के साथ है। जिसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा। दुःख की इस घडी में उनके शोक संतप्त परिवार को इस असह्य पीड़ा को सहन शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है। आयुक्त कार्यालय परिसर में उपस्थित सभी पदाधिकारियां एवं कर्मचारियों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा के समाप्ति के उपरांत कार्यालय स्थगित करने की घोषणा की गई।डॉ तकीउद्दीन अहमद बिहार शिक्षा सेवा के पदाधिकारी थे। उनका जन्म 05.06.61 को हुआ। क्षेत्रिय शिक्षा उप निदेशक कोशी प्रमंडल के पद पर दिनांक 01.10.2018 से कार्यरत थे और दिनांक 30.06.21 को सेवा निवृत्त होने वाले थे। वे ग्राम-चिरोटना, पो. सहला बुजुर्ग, जिला समस्तीपुर के रहने वाले थे। शोक संतप्त परिवार में पत्नी सगुफ्ता बेगम के अलावा तीन पुत्र एवं एक पुत्री को अपने पीछे छोड गये। हिन्दुस्थान समाचार/अजय




