back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रक्षाबंधन के मौके पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, प्रदेश की बहनों को रोडवेज बस में 3 दिन तक फ्री रहेगी यात्रा

इस दौरान UPSRTC (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) और नगरीय बस सेवा की सभी बसें महिलाओं के लिए मुफ्त रहेंगी। सीएम योगी ने यह फैसला अपने सरकारी आवास पर हुई एक म‍ीटिंम लिया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्‍तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रक्षाबंधन 9 अगस्‍त को लेकर प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी है। इस मौके पर खासकर महिलाओं को तीन दिन के लिए बस यात्रा मुफ्त करने का ऐलान किया है। सीएम योगी ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं और बहनों को राज्य परिवहन की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है।

 मिली जानकारी के अनुसार, यह सुविधा 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से लेकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान UPSRTC (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) और नगरीय बस सेवा की सभी बसें महिलाओं के लिए मुफ्त रहेंगी। सीएम योगी ने यह फैसला अपने सरकारी आवास पर हुई एक म‍ीटिंम लिया। 

बाढ़ राहत कार्यों को लेकर सीएम सख्त 

इस उच्‍चस्‍तीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में बाढ़ प्रभावित जिलों के अधिकारियों को भी निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाएं, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ शरणालयों में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। दूध, भोजन, स्वच्छ पेयजल और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।  

जन्माष्टमी को लेकर दिए कड़े निर्देश 

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात, सुरक्षा और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जन्माष्टमी के पर्व को लेकर सीएम ने मंदिरों में स्वच्छता, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। 

ड्रोन से अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

वही, इस मीटिंग में सीएम योगी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में ड्रोन के जरिए फैल रही अफवाहों को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रोन का अनाधिकृत संचालन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। 

डीजीपी राजीव कृष्ण ने जानकारी दी कि अब तक 17 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 29 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि ड्रोन से दहशत फैलाने वालों की संपत्ति जब्त की जाए। साथ ही उन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

शिक्षा विभाग और किसानों को लेकर चिंतित सीएम 

बैठक के दौरान, सीएम ने प्राथमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि स्कूलों की पेयरिंग मानकों के अनुरूप की जाए और बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। जो अधिकारी इस कार्य में लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

इस बीच, बैठक में सीएम योगी ने किसानों के लिए भी राहत की बात कहीं। सीएम योगी ने कहा कि उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार तय दरों पर खाद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की किल्लत न हो।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए तेजस्वी-चिराग से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक किसने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार (16 मार्च) को हुए...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...