back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मनायी गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पूण्यतिथि

भागलपुर, 21 मई (हि.स.)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की पूण्यतिथि शुक्रवार को भागलपुर के विधायक सह नेता, कांग्रेस विधान मंडल दल अजीत शर्मा के आवास स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। सर्व प्रथम विधायक ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात् सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा निवेदित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि स्व राजीव गांधी को भारतीय संचार क्रांति के लिए किये गये अविस्मरणीय योगदान के लिए सदा याद किया जाता रहेगा। पंचायती राज एवं नगर निकायों के संवर्धन, 18 वर्ष के नौजवान को मताधिकार, पंजाब एवं असम से आतंकवाद का उन्मूलन उनकी अमर कृतियों में शामिल है। आने वाली पीढ़ियाँ उनसे सतत प्रेरणा लेती रहेगी। जिला कांग्रेस कमिटि के कार्यकारी अध्यक्ष डा० अभय आनन्द ने कहा कि 21वीं सदी के भारत की परिकल्पना को उन्होंने अपने दूरदर्शिता पूर्ण नीतियों से सफलता के मुकाम तक पहुँचाया जो हमेशा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता रहेगा। इसके पूर्व पूर्वाह्न 08:00 बजे मायागंज दलित टोला, मुशहरी एवं तिलकामांझी में विधायक ने गरीबों के बीच खाद्यान्न एवं मास्क का वितरण किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा० अभय आनन्द, विपिन बिहारी यादव, जिला कांविड 19 रिलीफ कमिटि के चेयरमेन पंकज कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष पूर्वी रविन्द्रनाथ यादव, नगर अध्यक्ष मध्य सौरभ पारिक, अभिषेक चौबे, अभिमन्यु यादव, मिन्टू कुरैशी, बंटी कुमार दास, विष्णु शर्मा, दीपक शर्मा, रवि हरि इत्यादि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵