सहरसा,23 अप्रैल (हि.स.)।मुख्यालय स्थित तैलिक साहु भवन के सभागार में शुक्रवार को तैलिक साहु सभा द्वारा दानवीर -शुरवीर महान देशभक्त भामाशाह जंयती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए जिला संयोजक देवेन्द्र कुमार देव ने कहा कि जब तक महाराणा प्रताप अमर हैं। तब तक भामाशाह कलयुग के दानवीर कर्ण कहालते रहेगें । श्री देव ने कहा कि जब जब राणा का भाला चर्चा में आएगा। तब तब भामाशाह का दान याद किया जाएगा । जदयू नेता चंदन बागची ने कहा कि आज उस महान दानवीर भामाशाह का जन्मदिवस है। जिन्होने अपनी जमा पूंजी को उस समय धर्ममार्ग पर दान कर दिया था।जब देश में अर्थ संकट था। जिला प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने भामाशाह के जंयती पर नमन करते हुए कहा कि दान की चर्चा होते ही भामाशाह का नाम स्वयं ही मुँह पर आ जाता है। अकबर से लड़ते हुए महराणा प्रताप को अपनी प्राणप्रिय मातृभूमि का त्याग करना पड़ा। हिन्दुस्थान समाचार/अजय




