back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बजट सत्र:जदयू-भाजपा ने अपने विधायकों और परिषद सदस्यों अनुशासन का पाठ पढ़ाया

कहा-मंत्री विभाग का अध्ययन कर ही जवाब दें पटना, 19 फरवरी (हि.स.)। बिहार विधानमंडल का सत्र आज से शुरु हो गया है। एक माह पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 22 बैठकें होगी। इसको लेकर पहले दिन ही भाजपा और जदयू ने अपने विधायकों को अनुशासन का पाठ बढ़ाया। विधानसभा के पहले दिन का सत्र समाप्त होते ही जदयू के प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में दल के सभी 44 विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक की। बैठक में नीतीश कुमार, मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने अपने विधान मंडल के सदस्यों को सत्र के दौरान अनुशासन में रहते हुए सरकार की उपलब्धियों को सदन में रखने की बात कही। बैठक में सभी मंत्रियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने विभाग का अध्ययन करके ही विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। दूसरी ओर भाजपा कार्यालय में भाजपा के विधान मंडल सदस्यों के साथ बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों –तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने बैठक की। इसमें भी विधान मंडल के सदस्यों को विपक्ष के सामने संयम बरतने की अपील की गई। साथ ही मंत्रियों को निर्देश दिया गया कि वह बिहार सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं को बेहतर तरीके से अध्ययन करके उसको सदन में रखेंगे। सदस्यों को सत्र के दौरान उपस्थित रहने का भी निर्देश दिया गया है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित भाजपा के सभी मंत्री, विधायक और विधान पार्षद मौजूद रहे। भाजपा विधायक निक्की हेम्ब्रम भी आज विधायक दल की बैठक में शामिल हुईं। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Advertisementspot_img

Also Read:

वनडे सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया पर ICC का एक्शन, स्लो ओवर रेट के कारण कटी 10% मैच फीस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल...
spot_img

Latest Stories

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पगल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵