मधुबनी,26 जून(हि.स) । जिला के अंधरामठ थाना क्षेत्र में शनिवार को मजदूर की नृशंस हत्या कर दिए जाने की खबर है।पुलिस सूत्रानुसार मृतक थाना क्षेत्र के रौआही गांव निवासी रविन्द्र कुमार यादव( 52) है।पुलिस के अनुसार शनिवार को ग्रामीणों ने आम के बगीचे में अज्ञात लाश मिलने की सूचना थानाध्यक्ष को दिया।पुलिस ने घटनास्थल पर लाश बरामद कर विहित प्रक्रिया शुरू की है।थाना पुलिस सूत्रानुसार मृतक रविन्द्र कुमार की हत्या प्रथम दृष्टया किसी धारदार हथियार से किया जाना बताया गया है।पुलिस ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/लम्बोदर/चंदा




