back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुराने प्रश्न पत्रों को बीपीएससी ने वेबसाइट पर किया अपलोड

खगड़िया, 30 जून (हि.स.)। बिहार लोक सेवा आयोग ने अपने वेबसाइट पर 64वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के सभी प्रश्नपत्र ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है और बाकी परीक्षा के प्रश्नपत्र भी आनलाइन किया जाएगा। बीपीएससी द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के पुराने प्रश्न पत्र आयोग के वेबसाइट पर उपलब्ध कराने की मांग खगड़िया के सूचना अधिकार कार्यकर्ता ने बीपीएससी के अध्यक्ष और संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देकर किया था। ज्ञापन की प्रति ईमेल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सामान्य प्रशासन विभाग को भी भेजा गया है। ज्ञापन में अनुरोध किया गया था कि बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट यूजर फ्रेंडली नहीं है। वेबसाइट को आसानी से उपयोग के लायक बनाया जाय। वेबसाइट पर विभिन्न परीक्षाओं के पुराने प्रश्न पत्र उपलब्ध कराये जाएं तथा माॅडल उत्तर एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जैसा कि संघ लोकसेवा आयोग के वेबसाइट पर देखा जा सकता है। मध्य प्रदेश और राजस्थान लोक सेवा आयोग सहित अन्य आयोग ने पुराने प्रश्न पत्र वेबसाइट पर डाल रखे हैं तो फिर बिहार लोक सेवा आयोग पीछे क्यों है? आयोग के अध्यक्ष आरके महाजन और संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार से अनुरोध किया गया था कि जनहित में अविलंब बीपीएससी द्वारा पूर्व में आयोजित सभी परीक्षाओं के पुराने प्रश्न पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए। सूचना अधिकार कानून के तहत भी ऐसा करना जरूरी है। 18 जून को बीपीएससी की वेबसाइट पर 64वीं राज्य संयुक्त परीक्षा के प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के सभी प्रश्नपत्र आयोग के वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। खगड़िया जिला के अनेक परीक्षार्थियों ने बीपीएससी के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार को इस प्रयास के लिए धन्यवाद देते हुए आयोग की वेबसाइट को और जनोपयोगी बनाने का आग्रह किया है। परीक्षा नियंत्रक ने अपनी ओर से पूरे प्रयास करने का भरोसा दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/अजिताभ

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी पैसे के दुरुपयोग का देखिए नमूना: मंत्री संजय सिंह के कैलेंडर पर RJD का हमला, पूछा- विभाग का है या निजी?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। RJD ने Sanjay Singh पर गंभीर आरोप लगाए हैं।...
spot_img

Latest Stories

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵