back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जनता के उम्मीदों और वादों को पूरा कर रहे हैं भाजपा के जनप्रतिनिधि : राजकिशोर सिंह

बेगूसराय, 13 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सिर्फ बात नहीं करते, जो वादा करते हैं उसे निभाने में तन-मन समर्पित कर देते हैं। भाजपा के निर्वाचित सांसद, विधायकों और विधान पार्षदों ने जनता से जो वादा किया है उसे पूरा करने में, जन कल्याणकारी योजनाओं को हर लोगों तक पहुंचाने में जी जान से जुटे हुए हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने यह बातें मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। पत्रकारों से बात करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव हुए महज कुछ माह हुए हैं, लेकिन बेगूसराय एवं बछवाड़ा के विधायक ने विधानसभा सत्र में 50 से अधिक मुद्दों को उठाया है।राजग की सरकार उठाए गए मुद्दों को धरातल पर उतारने में जुटी हुई है। विधानसभा में तमाम सड़कें, सभी अनुमंडल में डिग्री कॉलेज, बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना, विभिन्न जगहों पर कला मंच, थाना भवन, विद्यालय भवन आदि निर्माण उठाया गया है। बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि जनता से किया गया वादा पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं, नया, शिक्षित और सुदृढ़ बछवााड़ बनेगा। देश के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना की चल रही लड़ाई को सदन में उठाया है, जिस पर सरकार ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। बियाडा ने असुरारी में किसानों की जमीन का अधिग्रहण तो कर लिया, लेकिन सभी को मुआवजा नहीं दिया। सरकार ने जांच और मुआवजा भुगतान का आश्वासन दिया हैै। कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई का मुद्दा उठाया गया है। विधानसभा चुनाव के समय चेरिया के लोगों ने पुल नहीं होने को लेकर वोट का बहिष्कार किया थाा, सत्र शुरू होते ही सबसे पहले चेरिया और बरियारपुर के बीच पुल का मुद्दा उठाया है। जनता के हक की लड़ाई ना सिर्फ लड़ेेंगे, बल्कि उसे अंतिम मुकाम देंगे। बछवाड़ा प्रखंड के दादूपुर, भगवानपुर प्रखंड के महेशपुर मुजाहिदपुर, माधोपुर रुदौली एवं भीखमचक में पुल का निर्माण और भगवानपुर से मंसूरचक होते हुए बछवाड़ा तक बलान नदी पर बांध निर्माण समेत इलाके की तमाम सड़क और अन्य मुद्दों समेत 21 सवाल विधानसभा में उठाया, सभी पर सरकार ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है। मौके पर मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, बलराम सिंह, मृत्युंजय कुमार वीरेश, मंत्री राकेश पांडेेय, बिरजूूू मल्लिक, मोनू कुमार एवं आईटी सेल संयोजक आलोक कुमार समेत अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थेे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵