back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार राज्य खाद्य निगम के कर्मचारियों के साथ पुलिस की बर्बरता को लेकर हडताल पर गये कर्मी

बक्सर 28 मई (हि.स.)। महज तीन दिनों में दूसरी बार बिहार राज्य खाद्य निगम के कर्मचारियों को पुलिस द्वारा कथित लॉकडाउन उलंघन को लेकर बर्बरता पूर्वक पिटाई किये जाने से आक्रोशित खाद्य निगम के कर्मी (मजदूर ) हड़ताल पर चले गये है। हड़ताल की वजह से करोना के इस दौर में खाद्य वितरण का कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार घटना गत बीती रात की है जब बिहार खाद्य निगम कि गाडी डुमरांव अनुमंडल स्थित कोरानसराय गांव में अनाज वितरण करने के लिए गई थी। अनाज अनलोड कर खाद्य निगम कि गाडी पर बैठे छह कि संख्या में मजदूर अपने गोदाम पर लौट रहे थे।डुमरांव अनुमंडल मुख्यालय कि पुलिस लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर पहले तो गाड़ी को रोका।इस दौरान चालक समेत मजदूरों ने अनलोड के कागजात समेत अपना परिचय पत्र भी दिखाया।चालक द्वारा अतिआवश्यक सेवा का पास भी पुलिस को दिखाया गया।पर पुलिस किसी कि भी नहीं सुनते हुए चालक समेत मजदूरों पर बेतहासा डंडा वर्षा दिया।इया क्रम में सुदामा कुमार नामक मजदूर की हाथ कि हड्डी टूट गई तो वही संत कुमार ,विनय कुमार भूषण कुमार ,विनोद राय नामक मजदूर पुलिसिया पिटाई से बुरी तरह घायल है।जिनका इलाज किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गत बुधवार के दिन भी डुमरांव अनुमंडल के तिलकराय ओपी पुलिस द्वारा बिहार राज्य खाद्य निगम की गाड़ी को जबरन रोकते हुए चालक के साथ मारपीट कर खाद्य निगम के वाहन से शव को ढोया गया था। इस मामले पर बिहार खाद्य निगम के अधिकारियों द्वारा कड़ी आपत्ति एसडीओ डुमरांव समेत जिला मुख्यालय के अधिकारियों के समक्ष जताए जाने पर काफी मान-मनौअल से मामला अभी शांत ही हुआ था ,कि पुनः लॉकडाउन के नाम पर पुलिसिया बर्बरता उजागर हो गई। हिन्दुस्थान समाचार /अजय मिश्रा

Advertisementspot_img

Also Read:

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू हो गई है ऐसे में अगर आप सोच रही हैं कि अगर आपको 9 दिन...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵