back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar News: नीतीश कुमार ने आज सदन में अपने बयान पर मांगी मांफी, भाजपा के हंगामे से विधानसभा स्थगित

Nitish Kumar News: नीतीश ने मंगलवार को विधानसभा और विधान परिषद में जिस तरीके से महिला और पुरुष के शारीरिक संबंधों को बताया था, उस पर पूरे देश में हंगामा खड़ा हो गया है।

पटना, (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने दिए बयान पर बुधवार को माफी मांग ली है। नीतीश ने मंगलवार को विधानसभा और विधान परिषद में जिस तरीके से महिला और पुरुष के शारीरिक संबंधों को बताया था, उस पर पूरे देश में हंगामा खड़ा हो गया है। बिहार विधानसभा में उनके अपशब्द को लेकर विपक्षी दल भाजपा ने जोरदार हंगामा किया।

नीतीश कुमार ने सदन में अपनी बातों के लिए खेद प्रकट किया

नीतीश कुमार आज सदन में पहुंचे। सदन में आते ही नीतीश कुमार बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने कहा कि वे अपनी बातों के लिए खेद प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी बातों को वापस ले रहे हैं लेकिन भाजपा विधायकों का हंगामा जारी रहा। नीतीश की मौजूदगी में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार की जो मानसिक स्थिति हो गयी है उसमें वे बिहार नहीं चला सकते हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिये।

नीतीश कुमार ने सदन में मांगी माफी

दूसरी ओर नीतीश कुमार बोल रहे थे कि ये लोग (भाजपा वाले) नारा लगा रहे हैं कि मुख्यमंत्री शर्म करो। मैं खुद पर शर्म कर रहा हूं। मैं माफी मांग रहा हूं। मैं अपनी निंदा खुद कर रहा हूं। इस दौरान नीतीश कुमार ये भी बताते रहे कि वे जनसंख्या नियंत्रण पर बोल रहे थे कि बिहार में कितना अच्छा काम हुआ है। महिलाएं पढ़-लिख गयी हैं तो प्रजनन दर कम गया है। नीतीश के भाषण के दौरान भी सदन में भारी हंगामा और शोर शराबा होता रहा। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सदन की कार्यवाही दो बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी।

भाजपा विधायकों ने किया जोरदार हंगामा

आज सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा विधायकों ने नीतीश कुमार शर्म करो के नारे लगाने शुरू कर दिये। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एक मेंटल सीएम ने पूरे देश में बिहार की भद्द पिटवा दी है। क्या कोई दिमागी तौर पर सही व्यक्ति इस तरह की बातें कह सकता है, जो नीतीश कुमार ने कही है। विजय सिन्हा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति का मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहना बर्दाश्त नहीं है। नीतीश कुमार तत्काल इस्तीफा दें।

संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विपक्षी विधायकों हंगामे पर आपत्ति जतायी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी बातों पर खेद जता दिया है। उन्होंने अपनी बात वापस ले ली है लेकिन भाजपा के विधायकों ने हंगामा जारी रखा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: नंदीग्राम सीट पर कौन सी पार्टी लहरा सकती है जीत का परचम, जानिए क्या कह रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से एक है नंदीग्राम जिसे हॉट सीट के नाम से भी जाना जाता है। यह...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...