back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Reservation: बिहार विधानमंडल सदन में पेश होगा आरक्षण कोटा बिल, 50% से बढ़ाकर 65% पर लग सकती है मुहर

Patna: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में आज बिहार सरकार की ओर से आरक्षण कोटा बढ़ाने का बिल सदन में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जातीय गणना की सर्वे रिपोर्ट सदन में पेश किया।

पटना, हि.स.। बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज बिहार सरकार की ओर से आरक्षण कोटा बढ़ाने का बिल सदन में पेश किया जाएगा। नीतीश सरकार की ओर से संसदीय कार्य-वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जातीय गणना की सर्वे रिपोर्ट सदन में पेश किया था, जिस पर चर्चा भी हुई थी। चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक भी की थी, जिसमें आरक्षण कोटा की बाध्यता 50 प्रतिशत से से बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने पर मुहर लगी। अब इसे आज सदन में पेश किया जाएगा। इसके लागू होने पर बिहार में 75 फीसदी आरक्षण लागू हो जाएगा।

सबकी नजर आरक्षण कोटा बढ़ाने वाले बिल पर होगी

आज ग्रामीण कार्य विभाग ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और श्रम संसाधन विभाग से संबंधित प्रश्न सदन में ले जाएंगे, जिसका संबंधित विभाग के मंत्री जवाब देंगे। उसके बाद शून्यकाल और ध्यानाकर्षण में भी सरकार की तरफ से प्रश्नों का उत्तर दिया जाएगा लेकिन सबकी नजर आरक्षण कोटा बढ़ाने वाले बिल पर होगी।

60 प्रतिशत के करीब आरक्षण दिया जा रहा

उल्लेखनीय है बिहार में फिलहाल 60 प्रतिशत के करीब आरक्षण दिया जा रहा है लेकिन कैबिनेट में इसे बढ़ाकर 75 प्रतिशत किए जाने की स्वीकृति दी गई है। इससे पहले 50 प्रतिशत पिछड़ा-अति पिछड़ा और दलित वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था है, जिसे बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया जाएगा और 10 प्रतिशत ईडब्ल्एस के लिये आरक्षण लागू है। इस तरह कुल अब 75 प्रतिशत बिहार में आरक्षण लागू करने की तैयारी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵