नई दिल्ली, रफ्तार। बिहार बोर्ड ने आज मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 82.91 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। इस संबंध में बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पूर्णिया के शिवांकर प्रदेश टॉपर हैं। समस्तीपुर के आदर्श सेकेंड टॉपर और जमुई के आदित्य कुमार थर्ड टॉपर हैं। इनके अलावा मधुबनी के सुमन कुमार पूर्वे, सारण की पलक कुमारी और वैशाली की साजिया परवीन भी थर्ड टॉपर हैं। 4 लाख से अधिक विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। पांच लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स सेकेंड डिवीजन आए हैं।
15 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
परीक्षा में कुल 16.94 लाख स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 15 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं एग्जाम में शामिल हुए थे। परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक 1,585 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी।
इन वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट
biharboardonline.bihar.gov.in
result.biharboardonline.com
biharboardonline.com
secondary.biharboardonline.com
टॉपरों की सूची। bihar_board_result.jpg टॉपरों की लिस्ट। bihar_board_result_list.jpg
टॉप-10 में 51 विद्यार्थी
इस बार टॉप-10 में 51 स्टूडेंट्स हैं। टॉप-5 में 10 छात्र-छात्राओं के नाम हैं। परीक्षा में छात्रों से ज्यादा छात्राओं की संख्या थी। 8 लाख 58 हजार 785 छात्राएं थीं। छात्रों की संख्या 8 लाख 5 हजार 467 रही। इनमें से 6,80,293 छात्र पास हुए। 6,99549 छात्राएं पास हुईं हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





