back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

I.N.D.I.A Alliance: राहुल गांधी होश में आएं, सनातन का अपमान, बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदुस्तान: गिरिराज सिंह

Begusarai: केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों पर देश में उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है।

बेगूसराय, हि.स.। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों पर देश में उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही हिजाब को लेकर भी लालू यादव और नीतीश कुमार पर सवाल किया है। उन्होंने कहा है कि सम्पूर्ण भारत गौ, गंगा और गायत्री का उपासना करती है।

जो गौ माता का सम्मान करना नहीं जाना, वह गोमूत्र और गौ माता को क्या जानेगा?

गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस एवं उसके सहयोगी यदि दक्षिण भारत-उत्तर भारत की पृथक परिकल्पना कर उन्माद फैलाना चाहते हैं। ऐसा करने वाले होश में आ जाएं, देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता से खिलवाड़ तथा सनातन के अपमान को राष्ट्र अब हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा है कि जो गौ माता का सम्मान करना नहीं जाना, वह गोमूत्र और गौ माता को क्या जानेगा।

राहुल गांधी और उसके सहयोगी होश में आ जाएं

भारत के सनातन संस्कृति में गौ माता, गोमूत्र और गाय के गोबर सबका महत्व और सम्मान है। राहुल गांधी और उसके सहयोगी होश में आ जाएं, वह भूले नहीं की हम लोग शंकराचार्य के वंशज हैं। शंकराचार्य ने ही पूरे देश को एक किया था। सनातन से कोई मत टकराएं, सनातन भारत की पहचान है, जो इससे टकराएगा, वह 2024 में साफ हो जाएगा। राहुल गांधी दक्षिण भारत और उत्तर भारत को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता ऑस्कर फ़र्नांडिस का वीडियो ट्वीटर पर साझा करते हुए कहा- सुनो स्टैलिन पिता-पुत्र और राहुल गांधी जो आप सनातन को खत्म करना चाहते हो ! गौमाता व गौमूत्र से नफरत करते हो तो सुनो आपसे बड़े कांग्रेसी नेता ऑस्कर फ़र्नांडिस जी का राज्यसभा का वक्तव्य। जो सनातन को ख़त्म करने की सोचता है वो खुद खत्म हो जाएगा !

गिरिराज सिंह ने शंकराचार्य का किया जिक्र

गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस शंकराचार्य ने पूरे भारत को एक किया था, वह दक्षिण भारत के ही रहने वाले थे। जब स्टालिन के लड़कों ने सनातन को समाप्त करने की बात कही थी, उसमें भी राहुल की सहमति थी। हम गौ माता और गौमूत्र को पूजते हैं। राहुल गांधी यह बात भूलें नहीं, सनातन को समाप्त करने की कोशिश करने वाला समाप्त हो जाएगा। इस बात को वह हल्के में नहीं लें।

बिहार के ड्रेस कोड में हिजाब लागू पर उठाए सवाल

गिरिराज सिंह ने बिहार के ड्रेस कोड में हिजाब लागू करने को लेकर भी बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि लालू यादव और नीतीश कुमार के राज में अब बिहार में शिक्षकों का सर तन से जुदा होगा, ड्रेस कोड में हिजाब आ गया है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक में जब हिजाब पर विवाद हुआ था, सर तन से जुदा करने की बात कही गई थी, उसमें भी लालू यादव और नीतीश कुमार की सहमति थी। दुर्भाग्य से बिहार में ड्रेस कोड में हिजाब आ गया है।

नीतीश और लालू बताएं कि बिहार के सनातनी अब कहां जाएंगे?

शिक्षक और प्राचार्य को सर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है। नीतीश और लालू बताएं कि बिहार के सनातनी अब कहां जाएंगे। वोट की खातिर क्यों लालू यादव और नीतीश कुमार बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं। उन्होंने तेलंगाना के भावी मुख्यमंत्री के बयान को लेकर भी राहुल गांधी को घेरा है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि तेलंगाना के होने वाले मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बिहारी कुर्मी (ओबीसी) डीएनए का अपमान कर रहे हैं। इस गाली पर नीतीश कुमार चुप क्यों है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

संजय राउत का चेतावनी भरा बयान: INDIA अलायंस सिर्फ चुनाव से पहले नहीं, हमेशा रहे सक्रिय और संगठित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने INDIA अलायंस की वर्तमान स्थिति पर खुलकर टिप्पणी की है और कहा कि यह गठबंधन केवल...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...