back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेगूसराय : शार्ट सर्किट से लगी आग में सात घर राख

बेगूसराय, 19 मार्च (हि.स.)। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत-तीन स्थित चक्की गांव में गुरुवार की देर रात विद्युत शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से सात घर जलकर राख हो गए। आगलगी कि इस घटना में लाखों की क्षति हुई, जिसके कारण पीड़ित परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रात में सभी लोग घर में सोए हुए थे। तभी रात करीब एक बजे अचानक आग की लपटें उठने लगी। आग लगने के बाद नींद टूटने से लोग घर से बाहर की ओर भागे, हल्ला होने पर ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सात घर जलकर राख हो गए, लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार अगलगी की इस घटना में दरोगी महतों, सोली महतों, सुबोध महतों, जितेन्द्र महतों, सियाराम महतों, वीरेन्द्र महतों एवं जुल्मी महतों आदि के घर समेत सभी संपत्ति जलकर राख हो गया है। पीड़ितों के द्वारा बिजली पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी को इसकी सूचना दे दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता रजनी कुमारी, दिनेश कुमार, वार्ड सदस्य मनोज महतों आदि ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देते हुए प्रशासन से अविलंब मुआवजा देने की मांग किया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले जयचंदों के नाम गिनाने वाले थे तेजप्रताप यादव, अब बयान से मुकरे, बोले- छोड़िए हम जा रहे हैं

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार की सियासत इन दिनों चुनावी बयार के साथ गरमा रही है। लेकिन राजनीतिक सरगर्मी से ज्‍यादा चर्चा में है...
spot_img

Latest Stories

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵