back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टिकट बंटवारे को लेकर चिराग पासवान से नाराज पार्टी के 22 नेताओं ने दिया इस्तीफा, इंडिया गठबंधन का करेंगे समर्थन

Chirag Paswan News: चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता से इस्तीफा देने वालों में दोनों प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी उथल पुथल जारी है। सभी दल चुनाव जीतने के लिए अपनी अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उनके इस प्रयास में टिकट बंटवारे को लेकर उनके कार्यकर्ताओ में निराशा का भी माहौल है। कही ये खुलकर सामने आ रहा है तो कहीं ये मामला राजनितिक दलों तक ही सीमित रह रहा है। ऐसी ही एक बड़ी खबर चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार से आ रही है। जहां टिकट बंटवारे को लेकर 22 नेताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) छोड़ दी है।

कई नेताओं ने पैसों के बदले टिकट बांटने के आरोप पार्टी पर लगाए हैं

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता से इस्तीफा देने वालों में दोनों प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल हैं। जानकारी के अनुसार जिन नेताओं ने पार्टी को छोड़ा है उसमे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनू कुशवाहा, जो पूर्व सांसद और बिहार के पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं, शामिल हैं। इनके साथ ही पूर्व विधायक राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार, मुख्य पार्टी विस्तारक अजय कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश के संगठन सचिव ई. रविंद्र सिंह समेत 22 पार्टी के नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। ये नेता चिराग पासवान के टिकट बंटवारे को लेकर परेशान थे, कई नेताओं ने पैसों के बदले टिकट बांटने के आरोप पार्टी पर लगाए हैं।

बाहरी व्यक्ति को टिकट देकर हमारी सक्षमता पर सवाल उठाया गया है

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से इस्तीफा देने वाले बिहार के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद रेनू कुशवाहा ने कहा कि बाहरी लोगो की बजाय पार्टी के कार्यकर्ताओं को टिकट मिलना चाहिए था। इसका मतलब तो साफ दिखता है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में सक्षम लोग नहीं हैं। क्या हम लोग सक्षम नहीं हैं? उन्होंने आगे कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में मजदुर वर्ग के लोग हैं। जो पार्टी के लिए काम करेंगे और आपको नेता बनाएंगे। बाहरी व्यक्ति को टिकट देकर हमारी सक्षमता पर सवाल उठाया गया है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी के लिए मजदूरी करने के लिए नहीं आएं है। वहीं पूर्व विधायक और लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार ने कहा कि बागी नेता इंडिया गठबंधन को समर्थन करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए तेजस्वी-चिराग से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक किसने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार (16 मार्च) को हुए...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...