back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए घर-घर जाकर जागरूक करेंगी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका

छपरा, 06 अप्रैल (हि.स.)। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। इससे बचाव के लिए जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। साथ ही कोविड टीकाकरण अभियान भी तेज हो गया है। इसी कड़ी में अब आईसीडीएस भी सहयोग करेगा। जन-समुदाय को जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका गांव में गृह भ्रमण कर लोगों को बचाव के प्रति जागरूक करेंगी। इसको लेकर आईसीडीएस निदेशालय के निदेशक ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए समुदाय में जागरूकता फैलाना तथा आईसीडीएस के सभी छह सेवाओ को को जनसमुदाय तक पहुंचाया जाना है। इस अभियान का निरीक्षण जिला प्रोग्राम पदाधिकारी व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिल सुपरवाइजरों के साथ किया जायेगा। वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद रहने के स्थिति में केंद्रो द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाएं लाभार्थियों के बीच जाकर उपलब्ध करायी जा रही है। निरीक्षण का उद्देश्य पोषाहार, सुधा दूध, टीकाकरण, स्कूल पूर्व शिक्षा रेफरल सेवा आदि की उपलब्धता की जानकारी ली जानी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पोषण ट्रैकर एवं निकटतम प्राथमिक विद्यालय एवं जन वितरण प्रणाली केंद्र तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के टैग् करने कार्यो का अनुश्रवण किया जायेगा। घर-घर जाकर करेंगी जागरूक: आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका स्वास्थ्य विभाग के आशा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर यह अभियान चलाएंगी। ताकि आम लोगों में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। पुरुषों और महिलाओं से अपील करेंगी कि वह घर से निकलते वक्त मास्क लगाकर ही निकले। आईसीडीएस के डीपीओ वन्दना पाण्डेय ने कहा कोरोना का संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढने लगे हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपनी और अपनों की जान की रक्षा के लिए अनिवार्य रूप से कोरोना के नियमों का पालन करें। कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है। ऐसे में 45 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों को चाहिए कि वह सामुदायिक केंद्रों और सरकारी अस्पतालों में जाकर नि:शुल्क टीका लगवाएं। हिन्दुस्थान समाचार / गुड्डू

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...