back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar News: विधानसभा के बाद विधान परिषद में KK Pathak को लेकर साथ दिखे पक्ष और विपक्ष, पद से हटाने की मांग

Bihar News: बिहार विधानसभा में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष ने बुधवार भारी हंगामा किया।

पटना, (हि.स.)। बिहार विधानसभा में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष ने बुधवार भारी हंगामा किया। हंगामें के बीच सदन की पहली पाली की कार्यवाही चलती रही। बाद में स्पीकर ने दोपहर दो बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। विधानसभा के बाद विधान परिषद में केके पाठक को लेकर सत्ताधारी दल और विपक्ष एक साथ आ गए और केके पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विधान परिषद में भी केके पाठक को लेकर आज खूब हंगामा हुआ

विधान परिषद में भी केके पाठक को लेकर आज खूब हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता केके पाठक के ऊपर मनमानी करने का आरोप लगाकर हंगामा करते रहे। विधान परिषद में प्रश्न काल के माध्यम से केके पाठक द्वारा शिक्षकों को अपशब्द कहने का मामला, जो वीडियो के माध्यम से वायरल हुआ है उसे उठाया गया। जिसपर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि किसी को गाली देने का अधिकार नहीं है।

केके पाठक पर कार्रवाई की मांग को लेकर पक्ष और विपक्ष ने एक स्वर से विरोध किया

सदन में मौजूद भाजपा एमएलसी शाहनवाज हुसैन ने केके पाठक के मनमानी और अमर्यादित व्यवहार को लेकर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति पूरे बिहार को कुछ समझ नहीं रहा है। केके पाठक अधिकारी से गाली गलौज करते हैं और वीडियो वायरल हो रही है। सदन केके पाठक पर कार्रवाई निर्देशित करें। सदन केके पाठक पर टाइम बांड में बांधकर कार्रवाई करें। केके पाठक पर कार्रवाई की मांग को लेकर पक्ष और विपक्ष ने एक स्वर से विरोध किया।

वीडियो में अगर अपशब्द या कोई गलती या अमर्यादित बात हुई तो कार्रवाई होगी

पक्ष और विपक्ष की मांग पर बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने केके पाठक के अभद्र व्यवहार और बातचीत के मामले को संज्ञान में लेते हुए वीडियो को देखने की बात कही। जिसपर शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने सदन में वीडियो टेलीकास्ट नहीं करने की बात रखी और सभापति के चेंबर में वीडियो देखने की मांग की। विधान परिषद के जो भी सदस्य वीडियो विधान परिषद सभापति के साथ देखना चाहते हैं उनके कक्ष में देखेंगे। सभापति ने कहा है कि केके पाठक के वीडियो में अगर अपशब्द या कोई गलती या अमर्यादित बात हुई तो कार्रवाई होगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘फोटो ज्यादा, वोट कम’ – बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद छलका प्रशांत किशोर का दर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Prashant Kishor ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया था, लेकिन नतीजों में...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...