सहरसा,18 अप्रैल (हि.स.)। शहर के गौतम नगर स्थित निरंजनानंद योग शिक्षा केन्द्र का 23 वाॅ वार्षिक स्थापना दिवस समारोह 10 अप्रैल से 22 तक आयोजित किया गया है।केन्द्र अध्यक्ष रामसुन्दर साहा ने बताया कि वार्षिक स्थापना दिवस पर 10 अप्रैल से प्रातः 7 बजे से 8•30 बजे तक पुरूषो के लिए तथा संध्या 4 बजे से 5•30 बजे तक महिलाओ के लिए निःशुल्क योग स्वास्थ्य रक्षा शिविर चल रहा है ।उन्होने बताया कि 21 अप्रैल रामनवमी के दिन अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा।जिसका समापन 22 अप्रैल को हवन के साथ होगा। इस अवसर पर प्रवचन भजन तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा ।कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण सिंह एवं सचिव कुशेश्वर झा ने बताया कि नवनिर्मित योगा भवन में कोविड नियमो का पालन कर 23 वाॅ वार्षिक स्थापना दिवस समारोह के प्रेरणास्पद बेला में भाग लेकर लाभ लेने का आह्वान किया है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय




