Indian Railway: अब भगवान जगन्नाथ से लेकर अयोध्या के श्रीराम तक के दर्शन आसान, जल्‍द शुरू होगी विशेष ट्रेन

Puri to Ayodhya Train: रेलवे देश के सभी धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को जोड़ने का काम कर रही है। इसी दिशा में अब भगवान जगन्नाथ के धाम पुरी और अयोध्या स्थित राम मंदिर को जोड़ने के लिए ट्रेन शुरू की जाएगी।
अध्योध्या राम मंदिर।
अध्योध्या राम मंदिर। एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय रेलवे देश के सभी धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को जोड़ने का काम कर रही है। इसी दिशा में अब भगवान जगन्नाथ के धाम पुरी और अयोध्या स्थित राम मंदिर को जोड़ने के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की जाएगी। रेलवे स्‍टेशनों के पुनर्विकास का काम जोरों से जारी है। रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्‍णव ने जगन्नाथपुरी से अयोध्‍या धाम के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। इस ट्रेन के शुरू होने से यात्री जगन्नाथ पुरी से सीधे भगवान राम के धाम अयोध्‍या पहुंच सकेंगे।

काशी विश्वनाथ धाम तक कई नई ट्रेनें शुरू

वैष्णव ने कहा कि मैं यह बताते हुए खुश हूं कि पुरी से अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। इससे लाखों श्रद्धालुओं को अयोध्या यात्रा में सुविधा होगी। बता दें हाल में रेलवे ने काशी विश्वनाथ धाम तक कई नई ट्रेनें शुरू की हैं। अन्य धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है।

ये होगा संभावित मार्ग

ट्रेन के पुरी से भुवनेश्वर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज, वाराणसी होकर अयोध्या पहुंचने की संभावना है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

क्‍या होगा लाभ?

ट्रेन सेवा से ओडिशा और उत्तर प्रदेश के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ेगा। दोनों राज्यों में आर्थिक विकास भी बढ़ेगी। श्रद्धालुओं को कई ट्रेने बदलने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इससे उनकी यात्रा सुगम एवं आरामदायक होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in