केवल 350 रुपये में जाएं दिल्ली से अयोध्या; जानें बस, फ्लाइट और ट्रेन की टाइमिंग

अगर अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं तो ट्रेन से 350 रूपये में आसानी पहुंच सकते हैं। ये ट्रेन 'राम भक्त अयोध्या एक्सप्रेस' आपको दिल्ली से मिल जाएगी।
Ayodhya
Ayodhya Social Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | अगर आप अयोध्या घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये समय आपके लिए लिए बेस्ट हैं। क्योंकि अभी लाखों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। आप अयोध्या में बस, ट्रेन या फिर फ्लाइट से भी पहुंच जाएंगे। सड़क यात्रा भी एक बेहतर विकल्प माना जाता है। अगर आपको बस से जाना है तो आपको इसके लिए कौशांबी या फिर आनंद विहार जाना होगा। जहाँ पर आसानी से आपको अयोध्या के लिए बस मिल जाती हैं। उसका किराया 1359 रूपये ही लगेगा। लेकेिन दिल्ली से चलने वाली एक ट्रेन में केवल 350 रूपये लगता है। तो चलिए आपको ट्रेने के बारे में जानकारी देते हैं।

आसानी से पहुंच जाएंगे अयोध्या

आप 'राम भक्त अयोध्या एक्सप्रेस' भी आसानी से राम मंदिर पहुंच सकते हैं। यह ट्रेन लगभग 13 घंटे में यात्रा आसानी से पूरी कर पाती है। ये दिल्ली स्टेशन से लगभग शाम में 6:20 बजे चलती है। ये अगले दिन सुबह क ेसमय 7:15 बजे अयोध्या पहुंचा देती है। अगर आप स्लीपर से जाते हैं तो आपको 350 रूपये चुकाना पड़ता है। एसी से जाएंगे तो आपको 950 रूपये देना पड़ता है।

अयोध्या के लिए बुक करें टिकट

अगर आप निजी बस से यात्रा करने जा रहे हैं तो आप रेड बस या फिर पेटीएम पर अयोध्या वाली बस टिकट बुक करें। ये बस आपके लिए कश्मीरी गेंट से मिल जाएगी। इन निजी बसों का किराया प्रति सीट लगभग 1800 रूपये बताया जाता है।

एयर ट्रेवल की मदद से आप अयोध्या की कुछ घंटों में पहुंच जाएंगे। दिल्ली से अयोध्या जाना है तो तो तीन फ्लाइट्स है। जिनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस है। दो इंडिगो की फ्लाइट है। आप सुबह 10 बजे वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से 1 घंटे 40 मिनट में 11:40 तक अयोध्या पहुंच जाएंगे । अगर दोपहर के समय जाते हैं तो इंडिगो की फ्लाइट ले सकते हैं। जो 12 बजे चलती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in