back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नदी के तेज बहाव में लकड़ी का पुल बहा, लोगों को हो रही परेशानी

पश्चिम गारो पहाड़ (मेघालय), 30 जून (हि.स.)। मेघालय के पश्चिम गारो पहाड़ जिला के दनी बाजार इलाके में नदी पर बना लकड़ी का पुल भारी बरसात के चलते नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। जिसके चलते नदी के तेज बहाव में लकड़ी का पुल बह गया। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार बरसात की वजह से नदी के जलस्तर में अचानक भारी इजाफा होने के कारण लकड़ी का पुल देखते ही देखते नदी के तेज बहाव में बह गया। जिसकी वजह से देकू गांव से डीमापाड़ा गांव तक जाने वाली एकमात्र सड़क पूरी तरह बंद हो गई। पुल के बह जाने से कई गांवों के लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। असम के दक्षिण सालमारा-मानकचार जिला शहर से लगभग 20 किमी दूरी पर मौजूद पुल के टूट जाने की वजह से असम के लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सरकार से इस पुल की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/असरार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

भूपेन बोरा का बड़ा खुलासा, राहुल गांधी से हुई बातचीत रही बेनतीजा, 22 फरवरी को भाजपा में होंगे शामिल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। असम की सियासत में बड़ी हलचल मची हुई है। पूर्व असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने खुलासा किया कि उन्होंने कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...