कोकराझार (असम), 25 मार्च (हि.स.)। कोकराझार जिला शहर के हाथीमाथा स्थित यूपीपीएल के चुनाव कार्यालय में यूपीपीएल ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर यूपीपीएल के अध्यक्ष प्रमोद बोडो के साथ ही यूपीपीएल के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर प्रमोद बोडो ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में बीटीसी में यूपीपीएल की सरकार बनाने का बाद जो किया है उसका पूरा विवरण है। साथ ही बीटीसी के विकास से संबंधित कार्यों का उल्लेख किया गया है। साथ ही कहां कि इस घोषणा पत्र को समान अधिकार और समविकास को ध्यान में रखकर तैयार गया है। उन्होंने कहा, घोषणा पत्र में शिक्षा, विकास, स्वावलंबी के साथ-साथ महिला सशक्तिकारण का पूरा ध्यान रखा गया है। मीडिया के सवालों का जबाब देते हुये कहा कि प्रथम चरण में भाजपा और अगप को पूर्व के मुकाबले अधिक सीटें मिलेंगी। साथ ही बीटीसी की 12 सीटों में बिना किसी मुकाबले के यूपीपीएल 12 सीटों पर जीतेगी और इस बार असम में पुनः भाजपा, अगप, जीएसपी और यूपीपीएल की सरकार बनेगी। ज्ञात हो कि चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के बाद प्रमोद बोडो ने भोटगांव में एक जनसभा को भी संबोधित किया। हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/ अरविंद




